बालों को काला करने के लिए योग बालायाम
Anand
सफ़ेद और पके हुए बालों को काला करने के लिए बालायाम योग बहुत ही प्रभावी माना जाता है। बालयाम योग, योग की प्राचीन पुस्तकों में वर्णित सबसे सरल और सबसे प्राकृतिक योग अभ्यासों में से एक है। हमारे नाखूनों के नीचे छोटी-छोटी तंत्रिका होती हैं जो बालों के रोम को रक्त की आपूर्ति के लिए उत्तेजित करती हैं। बालयाम योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को पास-पास लाएं और केवल दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़े। इस योग आसन को आप 5 से 10 मिनट तक करें।
Article Category
- Log in to post comments