Skip to main content

अगर एनर्जी पानी है, तो कीजिए ये योग मुद्राएं

योगा आपके शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करता है। ये एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर और आत्मा का मिलन होता है। योगा से तनाव तो कम होता ही है, साथ ही ये वजन कम करने से लेकर कई अन्य बीमारियों के इलाज में कारगर साबित होता है।
बालासन
बालासन को करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठें और शरीर का सारा भार एडियों पर डाल दें। फिर गहरी सांस लेते हुए आगे की तरफ झुकें। ये करते हुए आपका सीना जांघों को छूना चाहिए। इसके बाद अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड उसी स्थिति में रहे। फिर नॉर्मल हो जाएं। इसे करने से स्ट्रेस कम होता है और तुरंत एनर्जी मिलती है।
भुजंगासन
इसे कोबरा आसन भी कहा जाता है। इसके लिए जमीन पर उल्टे लेट जाएं। पैर और हिप्स को समान रूप से फैलाएं। हाथ की हथेलियों को जमीन पर कंधे की सीध में रखे। अब शरीर के बाकी हिस्से को बिना हिलाए ऊपर की तरफ देखे। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। इससे आप तुरंत एनर्जी पा सकते हैं।
श्वासन
ये आसन करने से एनर्जी के साथ-साथ शरीर को भी आराम मिलता है। ये आसन मन को गहरे ध्यान में ले जाकर शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है। इसके लिए जमीन पर दरी बिछाकर सीधा लेट जाए। अपनी आंखें बंद कर लें और अपने हाथ-पैरों को ढीला छोड़ दें। ये मुद्रा 5 से 20 मिनट तक की जा सकती है।
मर्जरी आसन
मर्जरी आसन के लिए दोनों घुटनों और हथेलियों के बल बैठ जाएं। हाथ, पैर और सिर का सीधा रखे और सामने की तरफ देखें। अब ठुड्डी को उठाते हुए सांस खींचकर सिर ऊपर की तरफ उठाएं और शरीर को अच्छी तरह स्ट्रेच करें। कुछ सेकंड बाद सांस छोड़ते हुए सिर नीचे की तरफ लाएं। इससे एनर्जी मिलने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी कम होती है। 
वीरभद्रासन
इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों पैरों के बीच में दूरी बनाएं और सांस खींचते हुए दोनों हाथों को दोनों दिशाओं में अपने कंधों के बराबर फैलाएं। अब गर्दन को दाई तरफ ले जाएं और दाएं घुटने को मोड़े। अपने हाथों को नमस्ते का आकार देकर ऊपर की तरफ रखें। अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को नीचे लाएं। थोड़ी देर ऎसे ही रहे और फिर से ये क्रिया दोहराएं। इससे शरीर मजबूत होता है और एनर्जी मिलती है।

url

Article Related

Title
योग शब्द संस्कृत धातु युज से निकला है
सर्वाइकल की समस्या के लिए योग करने के दौरान किन-किन बातों का रखें ख्याल?
योग की परिभाषा
योगअभ्यास के लिए सामान्य दिशानिर्देश
योग से अवसाद का निदान
योग करें,हृदय-रोग से मुक्त रहें
पूर्ण भुजा शक्ति विकासक योग के लाभ
हाई बीपी समस्या के लिए करें यह तीन योग….
दिमाग बनाना हो तेज तो नियमित करें योग
बचाना है पार्लर का खर्च तो करें ये तीन योगासन, चेहरे पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा
योग में पाँच सर्वश्रेष्ठ बैठने की अवस्थाएँ/स्थितियाँ हैं
'यम' है योग का प्रथम अंग
अगर एनर्जी पानी है, तो कीजिए ये योग मुद्राएं
पेट, कमर और पीठ के लिए करें योगा
योगा करें और पायें निरोग आंखें
Morarji Desai National Institute of Yoga
Year-long Yoga
An interview with Yogacharya Sudarshan Dev, club football-turned-Yoga trainer, Ghaziabad
Master Healers of AYUSH
Yoga for Epilepsy
ਜੇ waterਰਜਾ ਪਾਣੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਇਹ ਯੋਗਾ ਆਸਣ ਕਰੋ
ਯਾਮਾ ਯੋਗਾ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਭਾਗ ਹੈ
વાઈ માટે યોગ
योग से रोग और शोक का निदान
योगासन एवं आसन के मुख्य प्रकार
डायबि‍टीज और तोंद को कंट्रोल करे कुर्मासन योग
दर्शन में योग का महत्व
योगा से हेयर केयर
આયુષના માસ્ટર ઉપચાર
योग –एक वैज्ञानिक विवेचना
યોગાચાર્ય સુદર્શન દેવ, ક્લબ ફૂટબોલથી બનતા યોગ ટ્રેનર, ગાઝિયાબાદ સાથેની મુલાકાત
વર્ષભર યોગ
મોરારજી દેસાઇ યોગ રાષ્ટ્રીય સંસ્થા
মৃগী রোগের জন্য যোগব্যায়াম
আয়ুশের মাস্টার হিলার্স
যোগাচার্য সুদর্শন দেব, ক্লাব ফুটবল-টার্ন-যোগ প্রশিক্ষক, গাজিয়াবাদের একটি সাক্ষাত্কার
বছরব্যাপী যোগব্যায়াম
মোরারজি দেশাই জাতীয় ইনস্টিটিউট
योगा करें गर्दन की चरबी हटायें
गुर्दे की समस्यायों लिए करें योग
किस रोग में कौन से योग आसन कारगर
स्तन कैंसर में योगाभ्यास का महत्व
एसिडिटी से हैं परेशान तो इन योगासनों का करें नियमित अभ्यास
योग से गैस की दिक्कत को यूं करें गायब
योग का महत्व
योग के प्रकार
योग द्वारा जोड़ों के दर्द का उपचार
सर्वाइकल के लिए योग : मत्स्यासन
कसरत, योग और फ़िटनेस की आवश्यकता
योग करने से पहले क्या करे