महिलाओं के लिए पेट को पतला करने की एक्सरसाइज बोट पोज़
Anand
बोट पोज़ को नवासना के नाम से जाना जाता है यह एक प्रकार का योग है। महिलाएं बोट पोज़ एक्सरसाइज करके आसानी से पतला पेट पा सकती हैं। बोट पोज़ तनाव दूर करने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। पेट की चर्बी को कम करता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह आसन पैर की मांसपेशियों को टोन करता है। बोट पोज़ करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा और दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। अब दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर उठायें। संतुलन बनाने के लिए आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुक जाएं और हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इस मुद्रा में पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के बीच कमर पर 45 डिग्री का कोण बनेगा।
Article Category
- Log in to post comments