लेग स्विंग व्यायाम थाई को पतला करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह व्यायाम आपकी बाहरी जांघों और आपके तिरछेपन को लक्षित करता है। इसे करने लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरो को पास-पास रखें। अब अपने दाएं पैरों को आगे की ओर अधिकतम ऊंचाई तक स्विंग करें। यदि आपको लेग स्विंग करते समय संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है तो आप किसी कुर्सी का सहारा ले सकते है। ध्यान रखें कि जब आप पैर को स्विंग करे तो पैर मुड़ना नहीं चाहिए। अब यही पूरी क्रिया अपने बाएं पैर से भी करें। अपनी क्षमता के अनुसार आप दोनों पैरों से लेग स्विंग बराबर संख्या में करें। यह व्यायाम आपकी जांघों को पतला करने में मदद करता हैं।

Article Category

Image
जांघ की चर्बी कैसे कम करें के लिए लेग स्विंग व्यायाम