मुगदर व्यायाम के लाभ आपको पहलवानों जैसी ताकत दिलाने में मदद कर सकते है। मुगदर व्यायाम को भारत में प्राचीन समय से किया जा रहा है, उस समय शरीर बनाने के लिए आज जैसी आधुनिक जिम की मशीन नहीं होती थी।

चंदगी राम “हिन्द केसरी”, दारा सिंह  “रुस्तम-ए-हिंद” और गामा पहलवान “रुस्तम-ए-ज़माना” जैसे पहलवान लोग पहले अखाड़े में मुगदर व्यायाम का अभ्यास करते है। मुगदर या मुदगल व्यायाम को आज “इंडियन क्लब ट्रेनिंग (Indian Club Training)” के नाम से जाना जाता है।

आपने इस अभ्यास को पुरानी फोटो में पहलवानों को करते देखा होगा। मुगदर एक्सरसाइज आपके ऊपर के शरीर को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। बिगिनर लोगों को मुदगल व्यायाम करने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुगदर व्यायाम करने का तरीका और उससे होने फायदों के बारे में बताएगें।

Article Category

Image
मुगदर व्यायाम के लाभ