वॉल प्रेस एक्सरसाइज को करने के लिए आप निम्न स्टेप्स को करें –

वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक दीवार के सामने दो फुट की दूरी पर खड़े हो जाएं।
इसके बाद अपने दोनों हाथों को दीवार पर सीधे रखें।
अपने दोनों हाथों को वॉल पर कंधों की चौड़ाई बराबर दूरी पर रखें और उंगलियों की दिशा ऊपर की ओर होनी चाहिए।
इसके बाद आप दीवार के सहारे पुश अप करें।
अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ें और सिर को दीवार के पास लायें।
अब दोनों हाथों को कोहनी से सीधा करे और सिर को दीवार से दूर ले जाएं।
अब आप अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जायेंगे। इस क्रिया को बार बार दोहराएँ।
वॉल प्रेस एक्सरसाइज के आपको 20 रेप्स के 2-5 सेट्स करना चाहिए।
 

Article Category

Image
वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने का तरीका