सिट-अप एक्सरसाइज महिलाओं का पेट कम करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने के लिए एक एब्डोमिनल एंड्यूरेंस ट्रेनिंग एक्सरसाइज है। यह एक क्रंच एक्सरसाइज के समान है, लेकिन सिट-अप में गति और स्थिति अतिरिक्त मांसपेशियों की एक पूरी श्रृंखला होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब पैरों को स्थाई रखे हुए सीधे बैठे और फिर से लेट जाएं। यह क्रिया आपको 3 सेट्स में करना है, प्रत्येक सेट में 15 बार में इस क्रिया को करना है।

Article Category

Image
महिलाओं का बेली फैट कम करने की एक्सरसाइज सिट-अप