शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाये नारियल तेल
नारियल का तेल आपकी ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में स्वस्थ वसा और विशेष रूप से मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं जो आसानी से पच जाते हैं और प्रत्यक्ष और त्वरित ऊर्जा दिलाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा नारियल का तेल दिल को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है। नियमित रूप से सेवन करने पर नारियल का तेल पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक होता है।
- Read more about शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाये नारियल तेल
- Log in to post comments
शरीर की ताकत बढ़ाने के घरेलू नुस्खे केला
केला एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है जो शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे में उपयोग किया जा सकता है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। केला भी ऐसा ही खाद्य पदार्थ है जो शरीर की ताकत को बढ़ाने में सहायक होता है। केला में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। परिश्रम और व्यायाम के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है जो थकान और कम ऊर्जा दर्शाता है। एक अध्ययन में बताया गया कि व्यायाम या कठिन परिश्रम करने वाले लोगों के शरीर में त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने में केला बहुत ही प्रभावी होता है। अपने शरीर की क्षमत
- Read more about शरीर की ताकत बढ़ाने के घरेलू नुस्खे केला
- Log in to post comments
वृष-भासन रोज करें और पाये परफेक्ट फिगर
आकर्षक फिगर के लिए अधिकतर लड़कियां डाइटिंग करती हैं, लेकिन डाइटिंग करने से शरीर सुडौल नहीं होता, बल्कि दुर्बल हो जाता है। इसीलिए आकर्षक फिगर पाने के लिए योगासन से अच्छा कोई उपाय नहीं है। वृष-भासन एक ऐसा ही आसन है जिसके नियमित अभ्यास से चेहरे की चमक बढ़ती है और फिगर आकर्षक बन जाता है।
वृष-भासन की विधि
- Read more about वृष-भासन रोज करें और पाये परफेक्ट फिगर
- Log in to post comments
पेट-पीठ को स्वस्थ बनाए उष्ट्रासन
वर्तमान युग में हममें से अधिकांश व्यक्तियों की आम शिकायत या तो पीठ के बारे में होती है या पेट के बारे में। उष्ट्रासन के नियमित अभ्यास से इन दोनों परेशानियों से हम बच सकते हैं।
- Read more about पेट-पीठ को स्वस्थ बनाए उष्ट्रासन
- Log in to post comments
हमेशा एक्सरसाइज से पहले वार्मअप जरुर करें
अगर आप पहली बार जिम जा रहे है और आप बहुत जोश में है की आप बहुत हैवी एक्सरसाइज करेंगे तो थोड़ा रुकिए क्योकि ऐसा करना बिलकुल गलत होगा और इससे आपकी शरीर की नसों और टिश्यू को नुकसान पहुँच सकता है। कभी भी कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप करना बहुत ही जरुरी होता है क्योकि अगर आप वार्मअप करके एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो आपकी मसल्स को चोट पहुँचने का डर रहता है जिससे आपको फ्रैक्चर या गंभीर चोट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जिम जाते ही सबसे पहले थोड़ी सी स्ट्रेचिंग और वार्मअप करना बहुत ही जरुरी है।
- Read more about हमेशा एक्सरसाइज से पहले वार्मअप जरुर करें
- Log in to post comments
जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन
आज के समय में लोगों में जिम का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर युवा चाहे वो लड़कियां हो या फिर लड़के हों हर किसी को जिम जाना है, बॉडी बनाना है। नियमित रूप से व्यायाम करना आपकी सबसे अच्छी आदतों में से एक हो सकती है। अगर आप भी जिम जाने के बारे में मन बना रहे है तो जिम के पहले दिन कौन कौन से नियमों का पालन करना जरुरी है उसके बारे में जरुर जान लें नहीं तो पहले दिन ही ज्यादा एक्सरसाइज कर लेने से आपको शारीरिक तकलीफ हो सकती है और हो सकता है चोट का भी सामना करना पड़े। इसलिए जिम के पहले दिन कुछ नियमों का पालन आपको इन परेशानियों से बचा सकता है।
- Read more about जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन
- Log in to post comments
कुछ भारी खाकर या एकदम खाली पेट ना जायें जिम करने
यह जिम करने का सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम है की कभी भी जिम करने से पहले कोई हैवी नाश्ता ना करें और ना ही एकदम खली पेट जिम करने जायें क्योकि दोनों ही सूरतों में आपको नुकसान पहुँच सकता है। यदि आप जिम से पहले भर पेट खा कर जिम करने जायेंगे तो आपको एक्सरसाइज करते समय उल्टी या घबराहट होने की समस्या हो सकती है, ठीक वैसे ही अगर आप बिलकुल खाली पेट एक्सरसाइज करेंगे तो आपको चक्कर और कमजोरी लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा जिम जाने के दो घंटे पहले कुछ हल्का नास्ता करें उसके बाद ही जिम जाकर एक्सरसाइज करें, ऐसा करने से आपको जिम में एक्सरसाइज करते समय कोई परेशानी नहीं होगी।
गर्मियों में मोटा होने के लिए खाएं चॉकलेट
चॉकलेट का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है, यह वजन बढ़ाने में मदद करती है। डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में वसा और कैलोरी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। यदि कोई व्यक्ति गर्मी में मोटा होना चाहता है तो उसे प्रतिदिन ऐसा डार्क चॉकलेट खाना चाहिए, जिसमें कम से कम 70 प्रतिशत कोको मौजूद हो।
- Read more about गर्मियों में मोटा होने के लिए खाएं चॉकलेट
- Log in to post comments
एक्सरसाइज करने के लिए हमेशा ट्रेनर की मदद लें
अगर आप पहली बार जिम जा रहे है और आपको ठीक से एक्सरसाइज करने के बारे में जानकारी नहीं है तो हमेशा अपने ट्रेनर की ही मदद लें बिना ट्रेनर की मदद के अकेले एक्सरसाइज करने की कोशिश ना करें इससे आपको चोट लग सकती है या आपकी हड्डियों को नुकसान पहुँच सकता है।
- Read more about एक्सरसाइज करने के लिए हमेशा ट्रेनर की मदद लें
- Log in to post comments
गर्मी में मोटा होने के लिए खाएं ताजे फल
फलों में सभी प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन होते है जो वजन बढ़ाने में मदद करते है। गर्मियों के मौसम में आपको कई प्रकार के फल आसानी से मिल जायेंगें। गर्मी में मोटे होने के उपाय में आप आम, सेब, केला आदि फलों का सेवन करें। केला में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। एक्सरसाइज के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है जो थकान और कम ऊर्जा दर्शाता है। फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है।
- Read more about गर्मी में मोटा होने के लिए खाएं ताजे फल
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।