अफगानिस्तान में योग की अलख जगा रहा भारतीय युवा

हरिद्वार:  हरिद्वार के एक युवा योगा शिक्षक ने अफगानिस्तान में शरीर, दिमाग और आत्मा के सामंजस्य के  योग को फैलाकर हलचल मचा दी है, जिसके कारण उस देश में योग समर्थकों की संख्या बढ़ गई है. 30 साल की उम्र के आसपास के गुलाम असकरी जैदी ने एक छोटे-सी अवधि में खुद को उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में स्थापित कर लिया है. उन्होंने युवाओं और अन्य अफगानी महिलाओं और पुरुषों के बीच योग को मशहूर बनाने में मदद की है.

अद्भुत: साढ़े 3 साल की बच्चे की मां ने किया लगातार 170 घंटे तक योग

कविता ने 23 दिसंबर को सुबह 7 बजे से योग करना शुरू किया और 5 दिन बाद लगातार योग करते हुए 28 दिसंबर को सबसे लंबे योग मैराथन का रेकॉर्ड तोड़ा। कविता ने 28 दिसंबर की देर रात 2 बजे के करीब योग का रेकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद कविता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे भी योग जारी रखने की ठानी और 30 दिसंबर तक लगातार 170 घंटे योग करते हुए नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया। अपनी इस उपलब्धि पर कविता का कहना है कि उनका लक्ष्य रेकॉर्ड तोड़ने या बनाने का नहीं था वह बस अपना धैर्य देखना चाहती थी। कविता ने बताया कि उन्हें योग और मेडिटेशन में विशेष रुचि है। शुरुआत में उनका लक्ष्य 216 घंटे तक योग करना था, जो कि कुछ कारणों से पूरा

The 6th International Yoga Day

#InternationalYogaDay | Hon'ble MoS, Sanjay Dhotre, Meity has a message for people on the International Yoga Day.."People across the world have recognised #YOGA as the most effective preventer against #COVID19. Yoga recharges your body, builds resilience & takes care of your physical & #mentalhealth. I urge you to practice it daily for a healthy tomorrow! #YogaDay2020 #IdoYogaatHome #IDY2020
 

International Yoga Day : Yog Divas ने भारत की परंपरा को पूरे विश्व में स्थापित किया है

BJP की उत्तर प्रदेश  आज Virtual जनसंवाद रैली  में सीएम Yogi ने  कहा Yog Divas दिवस ने भारत की परंपरा को पूरे विश्व में स्थापित किया है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  दुनिया के 200 देशों में संपन्न हुआ | 

आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. डिजिटल के माध्यम से लोग योग कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर योग दिवस की शुभकामनाएं दी.

BHIMPeSafePay

 Simplify your cash transactions by choosing the safest mode of payments - #DigitalPayments. From buying your grocery list to booking you travel tickets, there is never one but many reason to choose digital payments. 
#HappyNewYear #NY2021

शुभ दीपावली...

असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं।

कामना करता हूँ कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो।

शुभ दीपावली..

योग दिवस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए

योग दिवस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आयुष कवच एप अथवा उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की वेबसाइट www.ayushup.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

घर पर योग, परिवार के साथ योग

छठे अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'घर पर योग, परिवार के साथ योग' की परिकल्पना को साकार करते हुए इस विश्वव्यापी मुहिम का हिस्सा बनें।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।