स्लिप डिस्क के लिए योगासन में करे उष्ट्रासन
उष्ट्रासन योगासन को करने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है जो पीठ दर्द और गर्दन दर्द आदि सभी समस्यों को दूर करने में मदद करता है। स्लिप डिस्क से छुटकारा पाने के लिए आप इस योग को कर सकते है। उष्ट्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर के यहाँ से पीछे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। आपने सिर को पीछे झुका लें और दोनों हाथों को पैर की एड़ियों पर रखें। उष्ट्रासन की स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
- Read more about स्लिप डिस्क के लिए योगासन में करे उष्ट्रासन
- Log in to post comments
स्लिप डिस्क के लिए योग
स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्न योगासन को करें।
- Read more about स्लिप डिस्क के लिए योग
- Log in to post comments
हाइड्रोसील के लक्षण
आमतौर पर हाइड्रोसील होने पर किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है। इसका एक मात्रा लक्षण अंडकोष की सूजन ही होता है। वयस्क पुरुषों में स्क्रोटम में भारीपन की संभावना हो सकती है। कुछ मामलों में अंडकोष की सूजन शाम की अपेक्षा सुबह के समय अधिक हो सकती है। हाइड्रोसील के दौरान गंभीर दर्द टेस्टिकुलर टोरसन नामक एक अन्य समस्या का कारण हो सकता है। टेस्टिकुलर टोरसन तब होता है जब टेस्टिकल्स में मोड़ आ जाते हैं जो कि आमतौर पर चोट या दुर्घटना के कारण हो सकता है।
- Read more about हाइड्रोसील के लक्षण
- Log in to post comments
हाइड्रोसील क्या है
अंडकोश की थैली (scrotum) की सूजन को हाइड्रोसील कहा जाता है। यह तब होता है जब तरल पदार्थ अंडकोश की थैली में जमा हो जाता है। यह समस्या नवजात शिशुओं के लिए आम होती है जो सामान्य रूप से 1 वर्ष की आयु के भीतर ही बिना उपचार के खत्म हो जाती है। लेकिन यह समस्या युवा और वयस्क पुरुषों में भी हो सकती है जो कि अंडकोश के भीतर सूजन या चोट के कारण हो सकती है। सामान्य रूप से इस समस्या में रोगी को किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है और न ही उसे किसी उपचार की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि आप अंडकोश में सूजन हो तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह किसी संक्रमण का कारण भी हो सकता है। आइए ज
- Read more about हाइड्रोसील क्या है
- Log in to post comments
हाइड्रोसील के लिए योग
हाइड्रोसील पुरुषों में होने वाली बीमारी है जो कि 10 प्रतिशत पुरुषों को प्रभावित करती है। अंडकोष में पानी भर जाना, सूजन आना, अण्डकोष में वृद्धि आदि सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने और अण्डकोष को स्वस्थ रखने में योग आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको हाइड्रोसील के लिए योग के लिए योग के बारे में बताएंगे
पुरुषों में एक हाइड्रोसील तब होता है जब तरल पदार्थ अंडकोष (scrotum) की थैली में जमा हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप अंडकोश में सूजन हो सकती है। बड़े लड़के और वयस्क पुरुष में हाइड्रोसील संक्रमण, सूजन, चोट या ट्यूमर के कारण विकसित हो सकता है।
- Read more about हाइड्रोसील के लिए योग
- Log in to post comments
वज्रासन योग करने का तरीका
वज्रासन योग करना बहुत ही आसान है आप इसे कहीं भी कर सकते है। इसे करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- Read more about वज्रासन योग करने का तरीका
- Log in to post comments
योग गोमुखासन के लाभ शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में
गोमुखासन योग फेफड़ों की सफाई करके उनको स्वस्थ रखता है, जिससे फेफड़ें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन ले पाते है। इससे ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाया जा सकता हैं। गोमुखासन योग को करने के लिए आप आप सबसे एक योगा मैट बिछा के सुखासन में बैठ जाएं। अपने दाएं पैर को खिंच के अपने शरीर के पास लाएं फिर अपने बाएं पैर को भी खिंच के दाएं पैर की जांघ के ऊपर से अपने पास लाएं। अब अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर से पीठ पर ले जाएं और बाएं हाथ को कोहनी के यह से मोड़ें के पीठ के पीछे ले जाये और अपने दोनों हाथों को आपस में मिला लें। आप इस स्थिति में कुछ समय तक रहें।
शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए योग अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़
अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़ को ऊर्ध्व मुख श्वानासन के नाम से भी जाना जाता है। यह योग शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करता हैं। इस योग को करने से छाती और फेफड़ों को फैलाया जाता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुँचती हैं। अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़ को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं और अपने पैर के तलवे को ऊपर की ओर रखें।
खून में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग नौकासन
नौकासन योग या बोट पोज़ करके आप अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को मेंटन कर सकते हैं। यह योग छाती का विस्तार करता है और गहरी साँस को प्रोत्साहित करता है जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शरीर के खून में ऑक्सीजन में बेहद फायदेमंद है।
नौकासन करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं, अब दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर की ओर उठायें। अब आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुक के संतुलन बनाए और हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इस मुद्रा में आपके पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के मध्य कमर पर 45 डिग्री का कोण बनना चाहिए।
- Read more about खून में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग नौकासन
- Log in to post comments
अर्धमत्स्येन्द्रासन योग के फायदे ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में
कोरोना संक्रमण से बचने और अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए अर्धमत्स्येन्द्रासन योग को कर सकते हैं। यह योग अंततः श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते है और ऑक्सीजन की अधिक मात्रा प्राप्त करने में मदद करते हैं।
अर्धमत्स्येन्द्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दायं पैर को बाएं पैर के घुटने के साइड में बाहर की ओर रखें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें अपने गर्दन कंधे और कमर को दाहिनी ओर घुमा लें। कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहे और फिर यही पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर से करें।
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।