स्लिप डिस्क के लिए योगासन में करे उष्ट्रासन
Anand
उष्ट्रासन योगासन को करने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है जो पीठ दर्द और गर्दन दर्द आदि सभी समस्यों को दूर करने में मदद करता है। स्लिप डिस्क से छुटकारा पाने के लिए आप इस योग को कर सकते है। उष्ट्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर के यहाँ से पीछे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। आपने सिर को पीछे झुका लें और दोनों हाथों को पैर की एड़ियों पर रखें। उष्ट्रासन की स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
- Log in to post comments