Skip to main content

खून में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग नौकासन

नौकासन योग या बोट पोज़ करके आप अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को मेंटन कर सकते हैं। यह योग छाती का विस्तार करता है और गहरी साँस को प्रोत्साहित करता है जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शरीर के खून में ऑक्सीजन में बेहद फायदेमंद है।

नौकासन करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं, अब दोनों पैरों को सीधा रखें हुए ऊपर की ओर उठायें। अब आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुक के संतुलन बनाए और हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इस मुद्रा में आपके पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के मध्य कमर पर 45 डिग्री का कोण बनना चाहिए।