Skip to main content

वज्रासन योग करने का तरीका

वज्रासन योग करना बहुत ही आसान है आप इसे कहीं भी कर सकते है। इसे करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

जमीन पर शरीर को एकदम सीधा करके बैठ जाएं।
अब अपने पैरों के घुटनों पीछे की ओर मोड़ते हुए इस तरह बैठें कि आपके दोनों पैर आपके हिप्स को छू जाएं।
इसके बाद अपने एक हाथ को पहले जांघ पर और दूसरे हाथ को दूसरी ओर के जांघ पर रखें।
अपनी पीठ को बिल्कुल सीधी रखें और आंखें बंद कर लें।
अब बहुत धीरे से सांस खीचें और बिल्कुल आहिस्ता से सांस छोड़ें।
सांस छोड़ते समय दिमाग को शांत रखें और यह विचार लाएं कि आपके शरीर की सारी परेशानियां इस सांस के जरिए नाक से बाहर निकल रही है।
इसी प्रक्रिया को करीब पांच मिनट तक दोहराएं।
फिर नियमित वज्रासन करते हुए इसके समय को बढ़ाएं।
आप चाहें तो इस आसन को पंद्रह मिनट तक भी कर सकते हैं।