शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए योग अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़
Anand
अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़ को ऊर्ध्व मुख श्वानासन के नाम से भी जाना जाता है। यह योग शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करता हैं। इस योग को करने से छाती और फेफड़ों को फैलाया जाता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुँचती हैं। अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़ को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के सीधे लेट जाएं और अपने पैर के तलवे को ऊपर की ओर रखें।
अपने दोनों हाथों को फर्श पर कंधो से थोड़ा आगे रखें। अब अपने दोनों हाथों की उँगलियों पर जोर डालते हुये, अपनी छाती को फर्श से ऊपर उठाये और धीरे-धीरे सिर को पीछे के ओर करते जाएं, अपने नीचे के शरीर को जमीन पर ही रखें। अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़ को 20 से 30 सेकंड तक करें।
- Log in to post comments