अर्धमत्स्येन्द्रासन योग के फायदे ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में
Anand
कोरोना संक्रमण से बचने और अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए अर्धमत्स्येन्द्रासन योग को कर सकते हैं। यह योग अंततः श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते है और ऑक्सीजन की अधिक मात्रा प्राप्त करने में मदद करते हैं।
अर्धमत्स्येन्द्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दायं पैर को बाएं पैर के घुटने के साइड में बाहर की ओर रखें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें अपने गर्दन कंधे और कमर को दाहिनी ओर घुमा लें। कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहे और फिर यही पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर से करें।
- Log in to post comments