Hindi
हाइड्रोसील क्या है
Anand
अंडकोश की थैली (scrotum) की सूजन को हाइड्रोसील कहा जाता है। यह तब होता है जब तरल पदार्थ अंडकोश की थैली में जमा हो जाता है। यह समस्या नवजात शिशुओं के लिए आम होती है जो सामान्य रूप से 1 वर्ष की आयु के भीतर ही बिना उपचार के खत्म हो जाती है। लेकिन यह समस्या युवा और वयस्क पुरुषों में भी हो सकती है जो कि अंडकोश के भीतर सूजन या चोट के कारण हो सकती है। सामान्य रूप से इस समस्या में रोगी को किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है और न ही उसे किसी उपचार की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि आप अंडकोश में सूजन हो तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह किसी संक्रमण का कारण भी हो सकता है। आइए जाने हाइड्रोसील के कारण क्या हैं।
- Log in to post comments