Skip to main content

हाइट एवं परफेक्ट पर्सनालिटी बनाने के लिए ताड़ासन

परफेक्ट पर्सनालिटी पाने के लिये लंबी हाइट होनी बहुत जरुरी है। जिन लोगों की हाइट कम होती है वे लोग अपने पर्सनालिटी में कुछ कमी सी महसूस करते हैं। लंबाई कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सबसे महत्‍वपूर्ण रोल आनुवांशिक गुण अदा करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी हाइट बढ जाए तो इसमें योग आपकी निश्चित रूप से सहायता कर सकता है। माना जाता है कि प्रोटिन युक्त भोजन करने से व नियमित रूप से दस मिनट ताडा़सन करने से हाइट बढती है। लेकिन यह आसन २३ साल की उम्र तक ही हाइट बढाने में मददगार है। ताड़ासन की खासियत यह है कि बच्चों की लंबाई निश्चित रूप से बढ़ती है

ताड़ासान योग की ही एक क्रिया है। ताड़ासन जैसा की नाम से ही विदित है ताड़ के पेड़ के समान। ताड़ासन एक ऐसी स्थिति हैं जब आपका शरीर ताड़ के पेड़ की तरह सीधा खड़ा होता है। इसी स्थिति को योग में ताड़ासन कहा जाता है। लेकिन सवाल ये उठता है ताड़ासन क्यों करना चाहिए। ताड़ासन के क्या लाभ हैं, ताड़ासन कौन लोग कर सकते है और किन लोगों के लिए यह अधिक लाभकारी हैं, योग के प्रकार कितने हैं। इन सभी सवालों के जवाबों को जानने के लिए ताड़ासन के बारे में और अधिक जानने की जरूरत है। तो आइए जानें आखिर ताड़ासन क्या हैं।

क्या है ताड़ासन

ताड़ासन वह आसन है जो खड़े होकर किया जाता है और ऐसे में व्यक्ति की स्थिति ठीक वैसी होती है जैसे वह ताड़ का पेड़ हो। ताड़ासन के दौरान दोनों एडी और पंजे थोड़े से अंतराल में एके स्थिति में होते हैं और दोनों हाथ कमर की सीध में ऊपर की ओर होते हैं। ताड़ासन के दौरान जब दोनों हाथ ऊपर की ओर जाते हैं तो दोनों एडियां भी ऊपर की और उठती हैं और शरीर का पूरा भार पंजों पर आ जाता हैं।

ताड़ासन करने की विधि

हाथों को ऊपर ले जाकर हथेलियों को मिलाएं और हथेलियां आसमान की तरफ होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में दोनों हाथों की अंगुलियां भी आपस में मिली होनी चाहिए। ताड़ासन के दौरान कमर सीधी और नजरें भी सामने की तरफ और गर्दन सीधी होती हैं और शरीर का पूरा भार पंजों पर आ जाता हैं और पूरे शरीर की ताकत शरीर को एक तरफ खींचने में लगती हैं। ताड़ासन जब भी करें तो ध्यान रखें कि आपके आसपास की जगह खुली हो, आप चाहे तो पार्क में भी इस आसन को आराम से कर सकते हैं। ताड़ासन की स्थिति में लंबी सांस भरकर कम से कम 1 से 2 मिनट तक रूकना चाहिए और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आना चाहिए। फिर कुछ सेकेंड रूककर दोबारा इसी क्रिया को दोहराना चाहिए।  

ताड़ासन के दौरान सावधानियां

ताड़ासन के दौरान बहुत सावधानी बरतनी होती है। आपको बॉडी बैलेंस के साथ ही यह भी ध्यान रखना होता है कि आपके हाथ धीरे-धीरे ऊपर की ओर जा रहे हैं तो आपकी एडियां भी उसी रफ्तार से ऊपर की ओर उठेंगी। हाथ और पैरों को उठाते हुए आपका पेट अंदर की ओर जाना चाहिए जिससे आपका बैलेंस अच्छी तरह से बन जाएं। ताड़ासन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर या फिर योग विशेषज्ञ से सलाह ले लेनी चाहिए क्यों कि यदि आपके पैरों में कोई समस्या है तो आपको ताड़ासन करने से बचना चाहिए।

 

ताड़ासन के लाभ

ताड़ासन के बहुत लाभ हैं, जिन बच्चों की हाईट कम होती हैं उनके लिए ताड़ासन बहुत ही लाभदायक आसन हैं। यदि आपके पैरों या पंजों में बहुत दर्द रहता है तो आपको चाहिए कि आप ताड़ासन करना चाहिए, इससे आपके पैरों में मजबूती आएगी और पंजों में भी दर्द नहीं होगा। यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है या फिर आपको पेट संबंधी समस्याएं होती हैं तो आपको ताड़ासन करना चाहिए इससे आप स्वस्थ रहेंगे।

ताडासन के अभ्यास से शरीर सुडौल रहता है. इस योग से शरीर में संतुलन और दृढ़ता आती है। - रीढ़ की हड्डी में भी खिंचाव आता है. जिससे लंबाई बढ़ती है और स्लिप डिस्क की संभावना नहीं कम रहती है। - कंधों के जोड़ मजबूत होते हैं और गहरी सांस लेने-छोडऩे की प्रक्रिया में सुधार आता है।

url

Article Related

Title
पश्चिमोत्तानासन करते समय सावधानियां
पश्चिमोत्तानासन के फायदे अनिद्रा की समस्या दूर करने में
बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने के फायदे महिलाओं के लिए
नपुंसकता दूर करने में पश्चिमोत्तानासन के फायदे
पश्चिमोत्तानासन करने के लाभ हड्डियों को लचीला बनाने में
बकासन करने के लाभ से पाचन क्रिया बेहतर होती है
नियमित रूप से बकासन करने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है
बकासन के फायदे कूल्हे मजबूत होते हैं
बकासन करने के फायदे रीढ़ की हड्डी को टोन करने में
बालासन के फायदे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में
शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
बकासन करने के फायदे
भुजंगासन करते समय सावधानियां
व्याघ्रासन करने का तरीका
उत्तानपादासन के फायदे
उत्तानपादासन करने का तरीका
धनुरासन करते समय सावधानियां
धनुरासन के फायदे
धनुरासन करने का तरीका
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का तरीका
पादहस्तासन करते समय सावधानियां
पादहस्तासन के फायदे
पादहस्तासन करने का तरीका
पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
शीर्षासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
सेतुबंधासन के फायदे
सेतुबंधासन करने की विधि
सेतुबंधासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन करने के फायदे पेट की बीमारियों को दूर करने में
हृदय रोगों के इलाज में मकरासन के फायदे
स्पॉन्डिलाइटिस के इलाज में मकरासन के लाभ
मकरासन के फायदे अस्थमा के इलाज में
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है मकरासन
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का सही समय
मकरासन करने की विधि और तरीका
मकरासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
हनुमानासन करने के फायदे
शीर्षासन कितनी देर तक करें
सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
हनुमानासन के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां
शीर्षासन करने के फायदे लिवर को मजबूत बनाने में
शीर्षासन के फायदे पाचन सुधारने में
कंधों एवं भुजाओं को मजबूत बनाने में शीर्षासन करने के फायदे
शीर्षासन के लाभ सिर में खून का प्रवाह बढ़ाने में