Skip to main content

लाभदायक है त्रिकोणासन

शरीर का बाह्य रूप से ही नहीं भीतरी रूप से भी ठोस होना मौजूदा जीवनशैली की जरूरत है। ऐसे में सिर्फ खानपान पर आश्रित रहना सही नहीं है। जरूरत इससे कुछ ज्यादा की है। त्रिकोणासन इसमें हमारी मदद कर सकता है। सामान्यतः त्रिकोणासन चैड़े सीने की चाह रखने वालों के लिए लाभकर है। लेकिन त्रिकोणासन के तिगुने लाभ हैं। यह शारीरिक रूप से फिट रहने की चाह रखने वालों को अवश्य करना चाहिए। पेट, कूल्हे और कमर के बेहतरीन शेप के लिए तो त्रिकोणासन से बेहतर और कुछ है ही नहीं। यह आसन सिर्फ कुछ शारीरिक अंगों पर ही कारगर नहीं है वरन हमारी मांसपेशियों के लिए भी त्रिकोणासन सहायक है। कहने का मतलब यह है त्रिकोणासन हमारे संपूर्ण शरीर को लाभ पहुंचाता है।

कैसे करें त्रिकोणासन

दोनों पैरों के बीच औसतन तीन फुट की दूरी रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथ पैरों के समानांतर फैलाएं। अब दाएं पैर के पंजे को दाएं हाथ से छूने की कोशिश करें और बांया हाथ आसमान की ओर हो ताकि 90 डिग्री का कोण बनें। 15 से 20 सेकंड बाद सीधे हो जाएं। यही विधि बाएं हाथ और बाएं पैर से पुनः करें।

त्रिकोणासन लाभ

सबसे पहले यह जान लें कि इसके विशेष लाभ हासिल करने हैं तो इस आसन का नियमित अभ्यास करें। तमाम शारीरिक विशेषज्ञों की राय है कि किसी भी आसन या एक्सरसाइज का सम्पूर्ण लाभ हासिल करना है तो उसे नियमित करना चाहिए। कभी करना, कभी न करने वाली मनःस्थिति से दूर रहें। साथ ही योगासन से कभी भी पूरी तरह से मुंह न मोड़े। इसके दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं।

बहरहाल त्रिकोणासन करने से कमर और कूल्हे की चर्बी कम होती है। पेट और छाती के बगल की मांसपेशियों को सम्पूर्ण व्यायाम मिलता है। पैरों की पीछे वाली मांसपेशियों में खिंचाव आता है और उनकी शक्ति बढ़ती है। यह ध्यान रखें कि त्रिकोणासन का अभ्यास तेज गति से करना चाहिए। तभी जाकर पूरे शरीर को इसका लाभ पहुंचता है। शरीर के सभी अंग खुल जाते हैं जिससे उनमें स्फूर्ति का संचार होता है। यही नहीं त्रिकोणासन के अभ्यास से आंतों की कार्यगति बढ़ती है। नतीजतन कब्ज से छुटकारा मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो त्रिकोणासन से पाचन शक्ति बढ़ती है और यह हमारी भूख बढ़ाता है। अतः जिन मांओं को अपने बच्चों से खाना न खाने की शिकायत रहती है, उन्हें अपने बच्चों को त्रिकोणासन अवश्य करवाना चाहिए।

चैड़े सीने की चाह महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में देखी जाती है। त्रिकोणासन उन्हें सही राह दिखा सकता है। इस आसन को करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और फेफड़ों की क्षमता भी बेहतर होती है। यही नहीं जिन्हें कब्ज की शिकायत होती है, उनके लिए त्रिकोणासन संजीवनी की तरह काम करता है। इन सबके अलावा मौजूदा जीवनशैली का सबसे बड़ा और सामान्य रोग, तनाव से भी त्रिकोणासन मुक्त करता है।

  • त्रिकोणासन मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।
  • कब्ज के रोगियों के लिए त्रिकोणासन वरदान से कम नहीं।
  • कमर और कूल्हे की चर्बी कम करने में सहायक है त्रिकोणासन।
  • त्रिकोणासन पाचनशक्ति बढ़ाने में भी मददगार है।

बरतें थोड़ी सावधानी

जिस तरह हर आसन को नियम व सीमा में रहते हुए करना चाहिए, ठीक उसी तरह त्रिकोणासन से भी कुछ लोगों को दूरी बनाए रखनी चाहिए। पेट में अगर आपके सर्जरी हुई हो तो इस आसन को कतई न करें। स्लिप डिक्स के मरीज हैं तो भी इस आसन से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। इन सबके बावजूद अगर आप में त्रिकोणासन करने की चाह अत्यधिक है तो बेहतर यही होगा कि योग विशेषज्ञ से संपर्क करें। साइटिका पेन के मरीजों को भी इस आसन को करने से बचना चाहिए।

url

Article Related

Title
पश्चिमोत्तानासन करते समय सावधानियां
पश्चिमोत्तानासन के फायदे अनिद्रा की समस्या दूर करने में
बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने के फायदे महिलाओं के लिए
नपुंसकता दूर करने में पश्चिमोत्तानासन के फायदे
पश्चिमोत्तानासन करने के लाभ हड्डियों को लचीला बनाने में
बकासन करने के लाभ से पाचन क्रिया बेहतर होती है
नियमित रूप से बकासन करने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है
बकासन के फायदे कूल्हे मजबूत होते हैं
बकासन करने के फायदे रीढ़ की हड्डी को टोन करने में
बालासन के फायदे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में
शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
बकासन करने के फायदे
भुजंगासन करते समय सावधानियां
व्याघ्रासन करने का तरीका
उत्तानपादासन के फायदे
उत्तानपादासन करने का तरीका
धनुरासन करते समय सावधानियां
धनुरासन के फायदे
धनुरासन करने का तरीका
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का तरीका
पादहस्तासन करते समय सावधानियां
पादहस्तासन के फायदे
पादहस्तासन करने का तरीका
पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
शीर्षासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
सेतुबंधासन के फायदे
सेतुबंधासन करने की विधि
सेतुबंधासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन करने के फायदे पेट की बीमारियों को दूर करने में
हृदय रोगों के इलाज में मकरासन के फायदे
स्पॉन्डिलाइटिस के इलाज में मकरासन के लाभ
मकरासन के फायदे अस्थमा के इलाज में
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है मकरासन
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का सही समय
मकरासन करने की विधि और तरीका
मकरासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
हनुमानासन करने के फायदे
शीर्षासन कितनी देर तक करें
सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
हनुमानासन के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां
शीर्षासन करने के फायदे लिवर को मजबूत बनाने में
शीर्षासन के फायदे पाचन सुधारने में
कंधों एवं भुजाओं को मजबूत बनाने में शीर्षासन करने के फायदे
शीर्षासन के लाभ सिर में खून का प्रवाह बढ़ाने में