Skip to main content

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए हलासन

इस आसन के अभ्यास की स्थिति में आसन करने वाले व्यक्ति का आकार हल के समान होता है, इसलिए इसे हलासन कहते हैं। अगर आप दिनभर ऑफिस में बैठ कर काम करते हैं और आपकी गर्दन और पीठ हमेशा अकड़ी रहती है तो यह आसन उसे ठीक कर सकता है। शास्त्रों के अनुसर जिस व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी जितनी मुलायम व लचीली होगा व्यक्ति उतना ही स्वस्थ एवं लम्बी आयु को प्राप्त करेगा। हलासन के अभ्यास से थायरायड तथा पैराथायरायड ग्रंथियों की अच्छी तरह से मालिश हो जाती है, जिससे गले सम्बन्धी सभी रोग दूर हो जातेहैं। इस आसन को करते समय हृदय व मस्तिष्क को बिना किसी कोशिश की खून की पूर्ति होती है। जिससे हृदय मजबूत होता है और शरीर में खून का बहाव तेजी से होता है
विधि-

1. हलासन को करने के लिए सबसे पहले नीचे पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को बगल में सीधा व जमीन से सटाकर रखें।

2. फिर दोनों पैरों को आपस में मिलाकर रखें तथा एड़ी व पंजों को भी मिलाकर रखें।

3. अब दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं, पैरों को उठाने के क्रम में पहले 30, 60 फिर 90 डिग्री का कोण बनाते हुए पैरों को सिर के पीछे की ओर जमीन पर लगाएं और पैरों को बिल्कुल सीधा रखें।

4. अपने हाथ को सीधा जमीन पर ही टिका रहने दें। इस स्थिति में आने के बाद ठोड़ी सीने के ऊपर के भाग पर अर्थात कंठ में लग जायेगी।

5. हलासन की पूरी स्थिति बन जाने के बाद 8 से 10 सैकेंड तक इसी स्थिति में रहें और श्वास स्वाभाविक रूप से लेते व छोड़ते रहें।

6. फिर वापिस सामान्य स्थिति में आने के लिए घुटनों को बिना मोड़े ही गर्दन व कंधों पर जोर देकर धीरे-धीरे पैरों को पुन: अपनी जगह पर लाएं।

लाभ- यह आसन शरीर के भीतरी अंगों की मालिश करता है और मांनसिक क्षमता को बढ़ाता है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी के एक-एक डिस्क की मसाज हो जाती है। यह आसन मेरूदंड के लिए अधिक लाभकारी है तथा इससे मेरूदंड लचीली होती है। यह आसन मनुष्य की प्रज्ञा तथा बुद्धि को बढ़ाता है। यह आसन मस्तिष्क सम्बन्धी कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों के लिए लाभकारी है। इस आसन को प्रतिदिन करने से मुख पर तेज, चेहरा सुंदर व कान्तिमय बनता है। इस आसन को करने से कमर पतली होती है तथा पेट की चर्बी को कम कर मोटापे को दूर करता है, जिससे शरीर सुडौल बनता है। यह आसन स्त्रियों के लिए लाभकारी होता है। युवा लड़कियों के लिए इसका अभ्यास लाभकारी होता है। यह आसन उन स्त्रियों को करना चाहिए जिनका गर्भाशय स्थिर न हो। 

url

Article Related

Title
पश्चिमोत्तानासन करते समय सावधानियां
पश्चिमोत्तानासन के फायदे अनिद्रा की समस्या दूर करने में
बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने के फायदे महिलाओं के लिए
नपुंसकता दूर करने में पश्चिमोत्तानासन के फायदे
पश्चिमोत्तानासन करने के लाभ हड्डियों को लचीला बनाने में
बकासन करने के लाभ से पाचन क्रिया बेहतर होती है
नियमित रूप से बकासन करने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है
बकासन के फायदे कूल्हे मजबूत होते हैं
बकासन करने के फायदे रीढ़ की हड्डी को टोन करने में
बालासन के फायदे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में
शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
बकासन करने के फायदे
भुजंगासन करते समय सावधानियां
व्याघ्रासन करने का तरीका
उत्तानपादासन के फायदे
उत्तानपादासन करने का तरीका
धनुरासन करते समय सावधानियां
धनुरासन के फायदे
धनुरासन करने का तरीका
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का तरीका
पादहस्तासन करते समय सावधानियां
पादहस्तासन के फायदे
पादहस्तासन करने का तरीका
पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
शीर्षासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
सेतुबंधासन के फायदे
सेतुबंधासन करने की विधि
सेतुबंधासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन करने के फायदे पेट की बीमारियों को दूर करने में
हृदय रोगों के इलाज में मकरासन के फायदे
स्पॉन्डिलाइटिस के इलाज में मकरासन के लाभ
मकरासन के फायदे अस्थमा के इलाज में
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है मकरासन
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का सही समय
मकरासन करने की विधि और तरीका
मकरासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
हनुमानासन करने के फायदे
शीर्षासन कितनी देर तक करें
सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
हनुमानासन के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां
शीर्षासन करने के फायदे लिवर को मजबूत बनाने में
शीर्षासन के फायदे पाचन सुधारने में
कंधों एवं भुजाओं को मजबूत बनाने में शीर्षासन करने के फायदे
शीर्षासन के लाभ सिर में खून का प्रवाह बढ़ाने में