स्ट्रेस कम करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज

ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव को कम करने में बहुत ही प्रभावी होती हैं। नॉर्मल ब्रीदिंग एक्सरसाइज स्ट्रेस कम करने के साथ साथ फेफड़ों को भी मजबूत करती है जो क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD), अस्थमा या फेफड़ों के कैंसर से प्रभावित हैं, तो ऐसे मरीजों के लिए व्यायाम एक अच्छा विकल्प हैं। इसके लिए आप सामान्य ब्रीदिंग एक्सरसाइज और डायाफ्रामिक श्वास या बेली ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप किसी स्थान पर बैठ कर या पीठ के बल लेट कर गहरी लंबी साँस लें और फिर धीरे धीरे साँस को छोड़ें।

स्ट्रेस कम करने के लिए एक्सरसाइज

अधिक तनाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इसलिए हमें टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज के समय में लगभग सभी को किसी न किसी वजह से स्ट्रेस रहता ही है, किसी को ऑफिस का, वजन बढ़ाने का, पढ़ाई का और भी कई कारण होते है जिसकी वजह से लोग तनाव में आ जाते है। आप व्यायाम करके भी अपने तनाव को आसानी से कम कर सकते हैं, आज हम आपको स्ट्रेस कम करने के लिए एक्सरसाइज के बारे में बताएंगें

महिलाओं का वजन कम करने की टिप्स धीरे-धीरे खाएं

वजन को कम करने के लिए महिलाओं के लिए टिप्स है धीरे-धीरे खाना है। अध्ययन बताते हैं कि धीरे-धीरे खाने से परिपूर्णता की भावनाएं बढ़ सकती हैं जो भूख को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। यह अभ्यास स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देने में मदद करता है और वजन घटाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है।

महिलाओं के लिए वजन कम करने की टिप्स अधिक प्रोटीन खाएं

अधिक प्रोटीन का सेवन करना महिलाओं में भूख को कम करता है क्योंकि प्रोटीन पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता हैं। आप इसके लिए मांस, पोल्ट्री, समुद्री भोजन, अंडे, डेयरी और फलियां जैसे खाद्य पदार्थों को अपने आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना सकते हैं। वास्तव में उच्च-प्रोटीन आहार को खाने से आपकी भूख में कमी आ सकती है, परिपूर्णता की भावनाएं बढ़ सकती हैं और यह चयापचय को बढ़ावा दे सकता है।

महिलाओं के लिए वजन कम करने का तरीका कार्ब्स कम खाएं

रिफाइंड कार्ब्स का कम सेवन करना महिलाओं में वजन कम करने का आसान तरीका है। रिफाइंड कार्ब्स अधिक प्रसंस्करण (processing) से गुजरते हैं इसलिए उसमें फाइबर और सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। रिफाइंड कार्ब्स रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ाते हैं, भूख बढ़ाते हैं और शरीर में वजन और पेट की चर्बी को भी बढ़ाते हैं। इसलिए रिफाइंड कार्ब्स जैसे सफेद ब्रेड, पास्ता और पैक किए गए खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना सबसे अच्छा है। इसके बजाय आप जई, ब्राउन चावल, क्विनोआ, और जौ जैसे पूरे अनाज उत्पादों को खाएं।

योग के आसन दूर कर सकते हैं डिप्रेशन

अक्सर किसी को खोने या जीवन में छोटी-बड़ी घटनाएं घटने से हम डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। कई बार हम लंबे समय तक इसे नजरंदाज करते रहते हैं। इस तरह ना तो हम प्रफेशनली अपना बेस्ट दे पाते हैं और न ही निजी जिंदगी में खुश रह पाते हैं। ऐसा माना गया है कि डिप्रेशन का इलाज योग में भी है। आइए जानें कि किस तरह दिनचर्या से कुछ वक्त निकालकर योग के जरिए हम डिप्रेशन को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं- 

क्या सी सेक्शन डिलीवरी के बाद व्यायाम कर सकते हैं –

हालांकि सी-सेक्शन सर्जरी होने के बाद व्यायाम करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आप पूरी तरह से ठीक होने तक पर्याप्त आराम करें। आप सी सेक्शन डिलीवरी के बाद योग करना शुरू कर सकती हैं, लेकिन सी सेक्शन के बाद आप योग कब कर सकती हैं यह आपके ठीक होने पर निर्भर करेगा। सी-सेक्शन एक बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें रक्त की हानि, मांसपेशियों में कटौती और उन्हें वापस सिलाई करना होता है। महिलाएं सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट के टांको और घावों के ठीक होने के बाद योग आसन कर सकती हैं।

नेल रबिंग एक्सरसाइज के पीछे विज्ञान

नाखूनों को घिसना बालायाम योग विज्ञान में एक्यूप्रेशर और रिफ्लेक्सोलॉजी हैं। रिफ्लेक्सोलॉजी (Reflexology) एक वैकल्पिक दवा है जिसमें विशिष्ट बिंदुओं पर दबाव डाला जाता है। यह आमतौर पर पैरों और हाथों के “रिफ्लेक्स एरिया (Reflex areas)” रूप में जानना जाता है, जो शरीर के अंगों में दर्द को ठीक करने या कुछ ग्रंथियों में राहत प्रदान करने के लिए विशिष्ट अंगूठे, उंगली और हाथ की तकनीक के साथ होता है।

मधुमेह को कम करने के लिए सूर्य मुद्रा के फायदे

सूर्य मुद्रा मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं, यह मुद्रा हमारे शरीर में उपस्थित चीनी के मात्रा को जला के खत्म कर देती हैं, यह वसा के कारण उत्पन्न्य मोटापे से होने वाले रोगों जैसे मधुमेह और कब्ज को ठीक करती हैं। सूर्य मुद्रा लीवर में होने होने वाले सभी रोगों से बचाता हैं और रक्त में यूरिया की मात्रा को भी नियंत्रित करता हैं।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।