LOVE AND COMPASSION: YOGA BEYOND COVID-19

Tina Turner’s We Don’t Need Another Hero was written in 1985 – almost four decades ago – and it could very well be the most appropriate song for our post-pandemic yoga playlists. In it, she sang, “Love and compassion, their day is coming.” As more COVID-19 restrictions are lifted and we relax from the constriction of living in forms of survival mode for more than a year, let’s ask ourselves how our yoga practice can help us celebrate love and compassion today?

पेट को स्वस्थ करती- अपान मुद्रा

अपान वायु नाभि से नीचे पैरों तक विचरण करती है- पेट, नाभि, गूदा, लिंग, घुटना, पिंडली, जंघाएं, पैर सभी प्रभावित होते हैं। अतः अपान मुद्रा द्वारा नाभि से पैरों तक के सभी रोग ठीक होते हैं। अपान वायु की गति नीचे की ओर होती है। अपान मुद्रा अपान वायु को सक्रिय कर देती है। इस मुद्रा से आकाश और पृथ्वी तत्त्व बढ़ते हैं। अंगूठा, मध्यमा और अनामिका के शीर्ष भाग को आपस में मिलाने से अपान मुद्रा बनती है।

हाइड्रोसील की सूजन दूर करे गोमुखासन योग

गोमुखासन हठ योग की एक बैठी हुई हुआ मुद्रा है। यह विभिन्न स्थितियों जैसे हाइड्रोसील और अन्य यौन विकारों से लड़ने में मदद करता है। यह हाइड्रोसील के लक्षणों को राहत देता है और प्रजनन प्रणाली में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।

गोमुखासन योग करने का तरीका

हाइड्रोसील का पानी निकले मंडूकासन योग

मंडूकासन योग करने वाला मेंढक जैसा दिखता है। यह योग पाचन तंत्र कार्यप्रणाली, उत्सर्जन प्रणाली और प्रजनन प्रणाली में सुधार करता है। इस प्रकार मंडूकासन काफी प्रभावी योग मुद्रा है जो हाइड्रोसील के कारण सूजन को कम करने और पानी निकालने में मदद करता है।

मंडूकासन योग करने का तरीका

हाइड्रोसील के लिए योगासन में करें गरुड़ासन

हाइड्रोसील के लिए योग में गरुड़ासन करना बहुत ही लाभदायक होता है। यह पुरुषों के प्रजनन अंगों में रक्त के संचार को बेहतर बनाता है। आपको खाली पेट गरुड़ासन करना चाहिए।

गरुड़ासन करने का तरीका

गरुड़ासन एक उन्नत योग की श्रेणी में आता हैं, इसलिए बिगिनर को इस योगासन को करने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हैं। आइये गरुड़ासन मुद्रा को करने की विधि को विस्तार से जानते हैं-

हाइड्रोसील के लिए योग वज्रासन

वज्रासन हाइड्रोसील के लिए सबसे सरल योग में से एक है। वज्रासन रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और हाइड्रोसील के कारण सूजन को कम करता है।

वज्रासन करने का तरीका

शवासन योग के फायदे स्लिप डिस्क में

शवासन योग आसन के बाद में किया जाता हैं। यह योग आपको आराम दिलाने में मदद करता है। स्लिप डिस्क के दर्द से आराम पाने के लिए शवासन योग करें। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों और हाथों को सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों के बीच में 1.5 फिट की दूरी रखें। अपने दोनों हाथों को शरीर से 45 डिग्री पर रखें और हथेलियों को ऊपर की ओर रखें। अब इस मुद्रा में आराम करें, इस आसन में आपको सोना नहीं हैं। शवासन में आप अपनी क्षमता के अनुसार रह सकते है।

स्लिप डिस्क के लिए योग सेतुबंधासन

सेतुबंधासन स्लिप डिस्क के लिए एक शानदार मुद्रा है जो पीठ को मजबूत करता है। यह आसन धीरे-धीरे पीठ के निचले हिस्से और प्रमुख मांसपेशियों को नितंब में फैलाता है। यह लचीलेपन को बढ़ता है और स्लिप डिस्क प्रभावित उन क्षेत्रों में गति को प्रेरित करता है जो ज्यादातर निष्क्रिय और संकुचित होते हैं।

सेतुबंध आसन करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं, अब अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़ें और अपने हिप्स को ऊपर उठायें, अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुयें 20 बार साँस लें और स्थिति से बाहर आयें।

स्लिप डिस्क के लिए योग शलभासन

शलभासन योग पीठ के निचले हिस्से को मजबूत करता है और कूल्हे क्षेत्र में स्वस्थ रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। यह स्लिप डिस्क के दर्द को दूर करने में मदद करता है क्योंकि जब परिसंचरण की कमी होती है तो यह उस क्षेत्र में दबाव बनता है। इस आसन को करने के लिए आप एक स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों और पैर को सीधा फर्श पर रखें। अब अपने धड़ और दोनों पैरो को ऊपर की ओर उठायें। साथ में दोनों हाथों को भी ऊपर उठायें। आप इस मुद्रा में कम से कम 20 सेकंड तक रहने की कोशिश करें।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।