Skip to main content

हाइड्रोसील के लिए योगासन में करें गरुड़ासन

हाइड्रोसील के लिए योग में गरुड़ासन करना बहुत ही लाभदायक होता है। यह पुरुषों के प्रजनन अंगों में रक्त के संचार को बेहतर बनाता है। आपको खाली पेट गरुड़ासन करना चाहिए।

गरुड़ासन करने का तरीका

गरुड़ासन एक उन्नत योग की श्रेणी में आता हैं, इसलिए बिगिनर को इस योगासन को करने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हैं। आइये गरुड़ासन मुद्रा को करने की विधि को विस्तार से जानते हैं-

  1. गरुड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले किसी साफ़ स्थान पर योगा मैट को बिछा के खड़े हो जाएं।
  2. अब अपने बाएं पैर को उठायें और दाएं पैर की ओर ले आयें और दाएं पैर की जांघ पर जांघ रखते हुये बाएं पैर की उँगलियों फर्श पर रखें।
  3. अब दोनों हाथों को कोहिनी के यहाँ से ऊपर की ओर मोड़े और कोहिनी पर 90 डिग्री का कोण बनायें।
  4. अपने बाएं हाथ के चारों ओर अपना दाहिना हाथ लपेटें।
  5. दोनों हाथों की हथेलियों आपस में मिलाने की कोशिश करें।
  6. अब अपनी कमर के यहाँ से थोड़ा सा झुके और अपने कूल्हों को नीचे लाएं, इसके लिए आप उत्कटासन योग का भी सहारा ले सकते हैं।
  7. अब आपके बाएं पैर का पंजा झुकने से दाएं पैर की पिंडली पर आ जायेगा।
  8. कुछ सेकंड के लिए आप इस मुद्रा में रहने का प्रयास करें तथा गेहरी और धीमी साँस लें साथ में ध्यान को केन्द्रित करने का प्रयास करें।