हाइड्रोसील का पानी निकले मंडूकासन योग
मंडूकासन योग करने वाला मेंढक जैसा दिखता है। यह योग पाचन तंत्र कार्यप्रणाली, उत्सर्जन प्रणाली और प्रजनन प्रणाली में सुधार करता है। इस प्रकार मंडूकासन काफी प्रभावी योग मुद्रा है जो हाइड्रोसील के कारण सूजन को कम करने और पानी निकालने में मदद करता है।
मंडूकासन योग करने का तरीका
मंडूकासन को करने के लिए आप सबसे पहले फर्श पर एक योगा मैट को बिछा के उस पर दोनों पैरों को मोड़ के घुटने टेक के बैठ जाएं।
अपने दोनों हाथों को सामने करें और दोनों अंगूठों को हथेली पर रखें।
अब उंगलिओं से अंगूठे को दबाकर दोनों हाथों की मुट्ठी बंद कर लें।
दोनों हाथों की मुट्ठी की उँगलियों को आपस में मिलाएं और उनको अपने पेट पर नाभि के पास रखें।
अब साँस को बाहर छोड़ते हुए मुट्ठी को अपने पेट पर दबाएं और आगें की ओर झुकें।
जब आप आगे झुकने की स्थिति में हों तो सांस को रोककर रखें और सीधे देखते रहें।
इस स्थिति में कुछ समय तक रहें, जितना आप कर सकते हैं।
- Log in to post comments