हाइड्रोसील के लिए योग वज्रासन
वज्रासन हाइड्रोसील के लिए सबसे सरल योग में से एक है। वज्रासन रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और हाइड्रोसील के कारण सूजन को कम करता है।
वज्रासन करने का तरीका
जमीन पर शरीर को एकदम सीधा करके बैठ जाएं।
अब अपने पैरों के घुटनों पीछे की ओर मोड़ते हुए इस तरह बैठें कि आपके दोनों पैर आपके नितंबों को छू जाएं।
इसके बाद अपने एक हाथ को पहले जंघे पर और दूसरे हाथ को दूसरी ओर के जंघे पर रखें।
अपनी पीठ को बिल्कुल सीधी रखें और आंखें बंद कर लें।
अब बहुत धीरे से सांस खीचें और बिल्कुल आहिस्ता से सांस छोड़ें।
सांस छोड़ते समय दिमाग को शांत रखें और यह विचार लाएं कि आपके शरीर की सारी परेशानिया इस सांस के जरिए नाक से बाहर निकल रही है।
इसी प्रक्रिया को करीब पांच मिनट तक दोहराएं।
फिर नियमित वज्रासन करते हुए इसके समय को बढ़ाएं।
आप चाहें तो इस आसन को 15 मिनट तक भी कर सकते हैं।
- Log in to post comments