Skip to main content

योग

हार्ट ब्लॉकेज के लिए योग गोमुखासन

आप हार्ट ब्लॉकेज को नेचुअली दूर करने के लिए गोमुखासन योग कर सकते है। गोमुखासन योग को करने के लिए आप आप एक योगा मैट बिछा के सुखासन में बैठ जाएं। अपने दाएं पैर को खिंच के अपने शरीर के पास लाएं फिर अपने बाएं पैर को भी खिंच के दाएं पैर की जांघ के ऊपर से अपने पास लाएं। अब अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर से पीठ पर ले जाएं और बाएं हाथ को कोहनी के यह से मोड़ें के पीठ के पीछे ले जाये और अपने दोनों हाथों को आपस में मिला लें। आप इस स्थिति में कुछ समय तक रहें।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन योग करने के फायदे हार्ट ब्लॉकेज में

हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए आप अर्ध मत्स्येन्द्रासन योग करें। यह ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दायं पैर को बाएं पैर के घुटने के साइड में बाहर की ओर रखें। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें अपने गर्दन कंधे और कमर को दाहिनी ओर घुमा लें। कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहे और फिर यही पूरी प्रक्रिया दूसरे पैर से करें।

पश्चिमोत्तानासन योग के फायदे हार्ट ब्लॉकेज में

पश्चिमोत्तानासन योग हार्ट ब्लॉकेज ठीक करने में बहुत ही सहायक होता है। यह आसन यकृत और गुर्दे को उत्तेजित करता है इसके अलावा यह मोटापा भी कम करता है और पेट क्षेत्र से अतिरिक्त वसा से छुटकारा दिलाता है। पश्चिमोत्तानासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर उठा के सीधे कर लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजे पकड़ लें। अपने सिर को घुटनों पर रख दें। इस आसन को 20 से 60 सेकंड के लिए करें।

हार्ट ब्लॉकेज के लिए योग धनुरासन

धनुरासन योग हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करने में मदद करता है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में लाने में मदद करता है। धनुरासन योग को करने के लिए एक योगा मैट को जमीन पर बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को शरीर के समांतर रखें, अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर घुटनों के यहाँ से मोड़े। अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और दोनों पैरों को दोनों हाथों से पकड़ लें। इस आसन में कम से कम 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें। अंत में दोनों हाथों को खोल के अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें।

हार्ट ब्लॉकेज के लिए योग

हार्ट ब्लॉकेज के लिए योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। योग के दौरान गहरी और लंबी साँस लेना आपको सभी प्रकार के हृदय रोगों से दूर रखता है। हार्ट ब्लॉकेज का मुख्य कारण खराब कोलेस्ट्रॉल का बॉडी में अधिक होना है।

शवासन योग से शांत करें भावनात्मक उथल-पुथल को

शवासन योग आसान को आराम की मुद्रा कहा जाता है, क्योंकि इसे सभी योग आसान को करने के बाद में किया जाता है। मन को शांत और प्रसन्न रखने में शवासन योग आपकी मदद कर सकता है। टेंशन को दूर करने के लिए शवासन योग आसन एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।

मूड स्विंग के लिए योग में करें विपरीत करणी

विपरीता करणी एक संस्कृत शब्द है जो उल्टे होने के एक कार्य को दर्शाता है। यह मन को शांत करने और मूड स्विंग आदि से राहत देता है। विपरीत करणी योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथ और पैरों को जमीन पर सीधा रखें।

अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर उठायें और अपने ऊपर के शरीर को फर्श पर ही रखा रहने दें। अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री कोण तक ऊपर उठायें। आप आराम पाने के लिए अपने कूल्हों के नीचे किसी तकिये या कंबल को मोड़ के रखें लें। अपनी आँखों को बंद करें और इस स्थिति में आप कम से कम पांच मिनट के लिए रुकें।

माइंड फ्रेश करने के लिए करें सुप्त बद्ध कोणासन योग

अपने दिमाग में चल रही कई प्रकार की परेशानी से राहत पाने में सुप्त बद्ध कोणासन योग आपकी सहायता कर सकता है। योग आपके दिमाग को तनाव मुक्त करके माइंड फ्रेश करने में आपकी मदद करता है।

सुप्त बद्ध कोणासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को साफ जगह में बिछा के दोनों पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद दोनों पैर को अपनी ओर मोड़ लें और दोनों पैरों के पंजों से पंजे मिलाएं। अब हाथों को ऊपर करके, पीछे की ओर फर्श पर लेट जाएं। इस योग को आप 2 से 3 मिनिट के लिए करें।

बालासन योग करने के लाभ मन शांत करने में

बालासन या चाइल्ड पोज़ से मस्तिष्‍क को शांति दी जा सकती है। बालासन योग को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे अपने सिर को झुकाते जाएं और जमीन पर सिर को रखें। अपने दोनों हाथों को सामने की ओर सीधे करके फर्श पर रखें। इस आसन में आप कम से कम 2 से 3 मिनिट रहने का प्रयास करें।

मन को शांत करने के योग में करें भुजंगासन

भुजंगासन योग से आप मानसिक तनाव को दूर करके मन को शांत कर सकते है। भुजंगासन योग को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, जिसमें आपकी पीट ऊपर की ओर रहे। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।