Skip to main content

योग

पीरियड के लिए योग बद्ध कोणासन

बद्ध कोणासन योग मासिक धर्म की समस्याओं के उपचार के लिए सबसे बेहतर आसन में से एक है। यह योग महिलाओं की प्रजनन प्रणाली में सुधार करता है। रक्त परिसंचरण में सुधार करने और गुर्दे तथा मूत्राशय को उत्तेजित करने में मदद करता है। बद्ध कोणासन प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

मासिक धर्म के लिए योग धनुरासन

धनुरासन योग करना महिलाओं के मासिक धर्म के लिए लाभदायक माना जाता है। यह आपके प्रजनन तंत्र के लिए सबसे अच्छे पोज़ में से एक है। यह एक मूल हठ योग आसन है जो पेट की चर्बी को कम करने, आपकी रीढ़ की हड्डी, जांघों और टखनों को मजबूत करने में फायदेमंद है।

पीरियड में कौन सा योग करना चाहिए

पीरियड में योग करना महिलाओं के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। अगर आप जानना चाहती है कि पीरियड में कौन सा योग करना चाहिए तो, आप मासिक धर्म के दौरान निम्न योग आसन को कर सकती हैं।

पीरियड टाइम में योग करना चाहिए या नहीं

क्या आप पीरियड के दौरान योग करने के बारे में सोच रहीं है। यदि आप इस बारे में चिंतित हैं कि मासिक धर्म में योग करना चाहिए या नहीं? तो हम आपको बता दें कि सभी महिलाएं माहवारी के दौरान भी योग को कर सकती है।

नियमित योग आपके शरीर और आपके दिमाग के लिए फायदेमंद है। कोई भी वैज्ञानिक कारण नहीं है कि आपको अपने पीरियड्स के दौरान अपने योग नहीं करना चाहिए। वास्तव में, इस बात के प्रमाण हैं कि पीरियड्स के दौरान योग इसे दर्द को कम करने में मददगार हो सकता है।

पीरियड में योग करना चाहिए या नहीं और पीरियड में करने वाले योग

मासिक धर्म के लिए योग महिलाओं में होने वाली अनियमित माहवारी और दर्द को कम करने में सहायक होते है। महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय बहुत ही पीड़ादायक होता।

पीरियड्स में योग करने से उस समय होने वाले दर्द, ऐंठन और तनाव से छुटकारा मिलता है। मासिक धर्म के समय एक्सरसाइज की जगह योग आसन करना अधिक लाभदायक होता है।

आज इस लेख में हम आपको बतायेंगे की पीरियड में योग करना चाहिए या नहीं और अगर माहवारी में योग करें तो कौन से योग आसन करें और इन्हें करने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए। आइये मासिक धर्म के लिए योग (Yoga Poses For Healthy Period In Hindi) के बारे में विस्तार से जानते है।

वृक्षासन योग करने के फायदे हार्ट ब्लॉकेज में

अपने दिल को सभी प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने के लिए वृक्षासन योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। वृक्षासन योग को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर जोड़ लें। अब अपने बाएं पैर को फर्श से उठा कर दाएं पैर की जांघ पर रखें। फिर संतुलन बनाये और इस आसन में अपनी क्षमता के अनुसार रहें। यह योग आपके हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करने में मदद करता है।

हार्ट ब्लॉकेज के लिए योग (Yoga For Heart Blockage In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

हार्ट ब्लॉकेज के लिए योग सर्वांगासन

शोल्डर स्टैंड या सर्वांगासन योग आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में लाकर हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करने में मदद कर सकता है। इस आसन को करने के लिए सीधे पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को कमर के यहाँ से मुड़े और उनकों ऊपर करें। इसके बाद अपने दोनों हाथों से पीठ को सहारा देते हुए उठायें। अपने पैरों को अधिकतम ऊंचाई तक ऊपर करें। इस स्थिति में आपकी रीड की हड्डी और आपके पैर एक सीधी रेखा में रहने चाहियें। इस आसन में आपको कम से कम 30 सेकंड तक रुकना हैं।

हृदय रोग की रोकथाम के लिए योग ताड़ासन

योग ताड़ासन हृदय रोग जैसे हार्ट अटैक और हार्ट अटैक को दूर करने में मदद करता है। ताड़ासन योग करने के लिए अपने दोनों पैरों के बीच आधा से एक फुट की दूरी बना कर किसी योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और उंगलियों को आपस में फसा लें। इसके बाद अपनों दोनों हथेलियों को घुमाकर उल्टा कर लें, जिससे हाथ की हथेलियां आसमान की ओर हो जाएं। अब दोनों हाथों और पैरों को ऊपर की ओर खींचे और एड़ियों को ऊपर उठा के पंजों के बल खड़े हो जाएं। ताड़ासन में आप 20-30 सेकंड के लिए रहें।

हृदय की रुकावट के लिए प्रभावी सेतुबंध योग

सेतुबंध योग हृदय की रुकावट के लिए प्रभावी तरीके से काम करता है। सेतुबंध आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के पीठ के बल यानि सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़े और दोनों पैरों पर वजन डालते हुए अपने कूल्हों को फर्श से ऊपर उठायें। अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे ले आयें और उंगली को उंगली में फंसा के दोनों को आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुए 20 बार साँस लें और आसन को छोड़े।

हार्ट ब्लॉकेज नेचुरली ठीक करे त्रिकोणासन योग

त्रिकोणासन योग हार्ट ब्लॉकेज नेचुरली ठीक करने में सहायक होता है। त्रिकोणासन योग इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट पर दोनों पैरों को दूर-दूर करके सीधे खड़े हो जाएं, अपने दाएं पैर के साइड झुकें और अपने हाथ को जमीन पर रखें और दूसरे हाथ को ऊपर करके सीधा करें जिससे दोनों हाथ एक सीधी रेखा में हो जाएं। कुछ देर इस आसन में रहें, अगर आपको जमीन पर हाथ रखने में कठिनाई होती हैं तो आप हाथ को पैर के ऊपर रख सकते हैं।