योग
योनि को टाइट करने के लिए योग बद्ध कोणासन
बद्ध कोणासन योग करना उन महिलाओं के लिए लाभदायक होता है जो अपनी योनि को टाइट करना चाहती है। यह योग पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियों में कसावट लाने में मदद करता है।
बद्ध कोणासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को साफ जगह में बिछा के दोनों पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद दोनों पैर को अपनी ओर मोड़ लें और दोनों पैरों के पंजों से पंजे मिलाएं। अब दोनों हाथों से घुटनों को धीरे-धीरे दबाएँ जिससे दोनों घुटने फर्श पर रख जाएं। इस मुद्रा को आप 2 से 3 मिनिट के लिए करें।
नियमित इस योग का आभ्यास करने से कुछ ही दिनों में आपकी योनि पहले जैसे टाइट हो जायेगी।
- Read more about योनि को टाइट करने के लिए योग बद्ध कोणासन
- Log in to post comments
वजाइना टाइट करने के लिए योग बालासन
योनि को टाइट करने के लिए बालासन योग बहुत फायदेमंद माना जाता है। चाइल्ड पोज़ या बालासन योग पेल्विक मसल्स को कसने का काम करता है, जिसकी वजह से योनि को टाइट किया जा सकता है।
इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे अपने सिर को झुकाते जाएं और जमीन पर सिर को रखें। अपने दोनों हाथों को सामने की ओर सीधे करके फर्श पर रखें। इस आसन में आप कम से कम 2 से 3 मिनिट रहने का प्रयास करें।
योनि को टाइट करने के आलावा यह आसन कमर दर्द को ठीक करता हैं और साथ ही आपकी मासिक थकान को कम करने में मदद करता हैं।
- Read more about वजाइना टाइट करने के लिए योग बालासन
- Log in to post comments
योनि को टाइट करने के लिए योग सेतुबंध आसन
महिलाएं अपनी वजाइना टाइट करने के लिए ब्रिज पोज योग को कर सकती है, यह एक प्रकार की कीगल एक्सरसाइज है जो आपकी योनि में कसाव लाने में मदद करती है।
सेतुबंध आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के सीधे यानि पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़े और अपने कूल्हों को फर्श से ऊपर उठायें। अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे लाएं और दोनों को आपस में जोड़ लें। ब्रिज आसन में रहते हुए आप 20 बार साँस लें और और फिर अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
- Read more about योनि को टाइट करने के लिए योग सेतुबंध आसन
- Log in to post comments
वजाइना टाइट करने के लिए योग
कई कारणों से योनि की मांसपेशियां ढीली हो सकतीं हैं, जिससे महिलाएं चिंतित रहती हैं। योग करके आप योनि को टाइट कर सकती है (Yoga For Vagina tightening in hindi)। फिटनेस एक्सपर्ट और योग गुरू यहां आपको ऐसे 6 योगासन बता रहे हैं, जो आपकी योनि को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, वेजाइना को टाइट करने के लिए आप निम्न योग आसन को करें।
- Read more about वजाइना टाइट करने के लिए योग
- Log in to post comments
योनि को टाइट करने के लिए योग
नि यानी वेजाइना को टाइट करने के लिए योग बहुत ही असरदार और कारगर उपाय है। योग करना उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा होता है जिनकी वजाइना डिलीवरी या फिर शारीरिक संबंध बनाने से लूज हो गई है। यदि आपकी वजाइना किसी भी वजह से ढीली हो गई है और आप उसे योग की मादा से टाइट करना चाहतीं हैं तो हम आपको योनि में कसावट लाने के लिए योग (Yoga For Vagina tightening in hindi) के बारे बता रहें हैं।
- Read more about योनि को टाइट करने के लिए योग
- Log in to post comments
माहवारी के लिए योग जानुशीर्षासन योग
जानुशीर्षासन योग मासिक धर्म की परेशानी और अनिद्रा से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा जानुशीर्षासन मुद्रा मस्तिष्क को शांत करती है और हल्के अवसाद की चिंता, थकान, सिरदर्द को दूर करता है।
जानुशीर्षासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़ के बाएं पैर की जांघ पर रखें। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर करें सीधा खड़ा करें।
अब अपने ऊपर के शरीर को बाएं पैर की ओर नीचे झुकाएं और बाएं पैर के पंजें को पकड़ लें। अपने सिर को बाएं पैर के घुटने पर रख लें। इस मुद्रा में रहते हुये 5 से 10 बार साँस लें।
- Read more about माहवारी के लिए योग जानुशीर्षासन योग
- Log in to post comments
मासिक धर्म के लिए योग पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन योग महिला प्रजनन अंगों, खासकर गर्भाशय और अंडाशय को भी उत्तेजित करता है। जिससे प्रजनन स्तर में सुधार होता है और तनाव दूर होता है।
पश्चिमोत्तानासन करने के लिए आप किसी साफ स्थान पर योगा मैट को बिछा के दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके दण्डासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर उठा के सीधे कर लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजे पकड़ लें। अपनी सिर को घुटनों पर रख दें। इस आसन को 20 से 60 सेकंड के लिए करें।
- Read more about मासिक धर्म के लिए योग पश्चिमोत्तानासन
- Log in to post comments
पीरियड के लिए योग मलासन
मलासन योग अनियमित माहवारी और दर्द को कम करने में सहायक होता है। यह योग चयापचय में सुधार करने, पेट को टोन करने, पाचन तंत्र को सक्रिय करने, आपके कमर को मजबूत करने और आपके प्रजनन प्रणाली के लिए फायदेमंद होता है।
मलासन योग करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के मध्य 1 से 1.5 फिट की दूरी रखें। अब अपने दोनों हाथों को छाती के सामने जोड़ लें और धीरे-धीरे नीचें की ओर बैठ जाएं। अपनी जांघों को शरीर के ऊपरी हिस्से से अधिक चौड़ा रखें। दोनों हाथों को इस स्थिति में जोड़ें की कोहनी पर 90 डिग्री का एंगल बन जाएं। मलसाना योग में आप कम से कम एक मिनिट तक रहें।
- Read more about पीरियड के लिए योग मलासन
- Log in to post comments
मासिक धर्म के लिए योग भुजंगासन
कोबरा पोज या भुजंगासन योग महिलाओं के प्रजनन अंगों के लिए एक उत्कृष्ट योग आसन है। यह पाचन में भी सुधार करता है, आपकी छाती को खोलता है और रक्त परिसंचरण में सुधार करता है।
भुजंगासन योग को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, जिसमें आपकी पीट ऊपर की ओर रहे। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
- Read more about मासिक धर्म के लिए योग भुजंगासन
- Log in to post comments
माहवारी के लिए योग उष्ट्रासन
उष्ट्रासन योग महिलाओं के पीरियड्स को नियमित करने और मासिक धर्म के दर्द से राहत देने के लिए एक बेहतरीन योग है। यह कंधे और पीठ को भी मजबूत करता है, मुद्रा और लचीलेपन में सुधार करता है, आपके आंतरिक अंगों की मालिश करता है।
उष्ट्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा कर उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर के यहाँ से पीछे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। अपने सिर को पीछे झुका लें और दोनों हाथों को पैर की एड़ियों पर रखें। उष्ट्रासन की स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
- Read more about माहवारी के लिए योग उष्ट्रासन
- Log in to post comments