15 साल के किशोरों की हेक्टिक लाइफस्टाइल के चलते उन्हें दिनभर में ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। इस ऊर्जा की आपूर्ति के लिए 15 साल के बच्चों को सही मात्रा में संतुलित आहार लेना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित आहार किशोरों के शरीर का विकास करता है साथ ही उन्हें जरूरी पोषण देने में भी मदद करता है। अगर आप भी अपने 15 साल के बच्चे का विकास सही से करना चाहते हैं, तो हमारे इस 15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान की मदद से उनके लिए सही डाइट प्लान तैयार कर सकतें हैं। आइये जानतें हैं 15 साल के बच्चे का भोजन चार्ट कैसा होना चाहिए
किशोरावस्था आमतौर पर 11 से 18 वर्ष की आयु मानी जाती है, जब शरीर बढ़ना शुरू होता है। इस दौरान लड़की और लड़के दोनों के शरीर में बहुत से शारीरिक बदलाव होते हैं और इन बदलावों को अपनाने के लिए किशोरों के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है। इस उम्र में किशोर चाहे वह लड़की हो या लड़का सभी अपने वजन को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं। इसके लिए कई तो एक्सरसाइज के साथ डाइटिंग भी शुरू कर देते हैं। लेकिन इन सबके बजाए अगर बैलेंस डाइट चार्ट अपनाया जाए, तो हेल्दी बॉडी वेट को मेनटेन करना बहुत आसान हो जाएगा। आहार विशेषज्ञों के अनुसार किशोरों के लिए संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट्र प्रोटीन और स्वस्थ वसा की दैनिक आपूर्ति शामिल होनी चाहिए।
Article Category
- Log in to post comments
- 16 views
![15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान 15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान](/sites/swamiyoga.in/files/article/15%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A8.jpg)