Anand
28 March 2022
पद्म बकासन रक्तचाप बढ़ाता है, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन को बढ़ावा देता है। पद्म बकासन योग पैंक्रियास के लिए अच्छा होता है। यह योग हाथ, कंधे और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करता है और कंधे, कोहनी और कलाई के जोड़ों को स्थिर करता है। पद्म बकासन योग अग्न्याशय और पाचन तंत्र के कार्य को नियंत्रित करता है। पैंक्रियास के लिए पद्म बकासन योग करने के लिए आप पहले एक योगा मैट को फर्श पर बिछा कर उस पर पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं। अब थोड़ा सा फर्श की ओर झुके और आगे की ओर इशारा करते हुए उंगलियों को फर्श पर रखें। अब दोनों हाथों पर अपने शरीर का भार डालते हुए धीरे-धीरे नितंबों और पैरों को उठाएं और घुटनों को कोहनियों पर रखें। सामने की ओर देखें और थोड़ी देर के लिए इस स्थिति में रहें। फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
Article Category
- Log in to post comments
- 23 views
Image
![पैंक्रियास के लिए योग पद्म बकासन पैंक्रियास के लिए योग पद्म बकासन](/sites/swamiyoga.in/files/article/%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AE%20%E0%A4%AC%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%A8.jpg)