Skip to main content

पेट की चर्बी घटाए धनुरासन

पेट की चर्बी कम करने के लिए, पेट की चर्बी कम करने के उपाय, पेट की चर्बी कैसे घटाए इन हिंदी, इन 5 स्टेप से केवल 7 दिनों में घटायें पेट की चर्बी, पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय, पेट कम करने की एक्सरसाइज, पेट अंदर करने की एक्सरसाइज, पेट की चर्बी को कैसे कम करें

आज पूरी दुनिया मोटापे से परेशान है और इसके लिये लोक बहुत परेशान हैं। अगर आप बिना जिम जाए पेट की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो, धनुरासन करें। धनुरासन से पेट की चर्बी कम होती है। धनु का अर्थ धनुष होता है। इस आसन में धनुषाकार आकृति बनाई जाती है। इसमें हाथों का उपयोग सिर, धड और टांगों को ऊपर खींचने के लिए प्रत्यंचा की तरह किया जाता है। शरीर को धनुष के समान टेड़ाकरके फ़ैलाने और शरीर को सशक्त बनाने की इस क्रिया से तरुणाई की प्राप्ति होती है। इससे सभी आंतरिक अंगों, माँसपेशियों और जोड़ों का व्यायाम हो जाता है। गले के तमाम रोग नष्ट होते हैं। पाचनशक्ति बढ़ती है। श्वास की क्रिया व्यवस्थित चलती है। मेरुदंड को लचीला एवं स्वस्थ बनाता है। सर्वाइकल, स्पोंडोलाइटिस, कमर दर्द एवं उदर रोगों में लाभकारी आसन है। स्त्रियों की मासिक धर्म सम्बधी विकृतियाँ दूर करता है। मूत्र-विकारों को दूर कर गुर्दों को पुष्ट बनाता है।

विधि- चटाई बिछा कर पेट के बल लेट जाएँ। श्वास को छोड़ते हुए दोनों घुटनों को एक साथ मोड़ें, एडियों को पीठ की ओर बढ़ाएं और अपनी बाँहों को पीछे की ओर तानें फिर बाएं हाथ से बाएं टखने को एवं दायें हाथ से दायें टखने को पकड़ लें। अब श्वास भरकर यथासम्भव उसे रोके रखें। अब सांसों को पूरी तरह निकाल दें और जमीन से घुटनों को उठाते हुए दोनों टाँगें ऊपर की ओर खींचें और उसी समय जमीन पर से सीने को उठायें। बांह और हाथ झुके हुए धनुष के समान शरीर को तानने में प्रत्यंचा के समान कार्य करते हैं। अब अपने सिर को ऊपर की ओर उठायें एवं यथासम्भव पीछे की ओर ले जाएँ । टाँगे ऊपर उठाते समय घुटनों के पास उन्हें सरकने न दें अन्यथा काफी ऊँचाई तक टाँगें उठ नहीं सकेंगी। अब टांगों घुटनों और टखनों को सटा लें। इस दौरान श्वास की गति तेज होगी लेकिन इसकी चिंता न करते हुए यथाशक्ति १५ सेकंड से १ मिनट तक रुकें और आगे- पीछे, दायें -बाएं शरीर को हिला डुला सकते हैं। अब श्वास छोड़ते हुए धीरे धीरे टखनों को भी छोड़ दें और दोनों टांगों को सीधी कर लें,किन्तु यह ध्यान रहे क़ि पहले घुटनों को जमीन पर रखें फिर तुड्डी को जमीन स्पर्श कराएँ और इसके बाद पैरों को छोड़ते हुए उन्हें जमीन तक धीरे धीरे आने दें। अपने कपोल को जमीन पर रखकर विश्राम करें। यह अभ्यास ५ सेकेण्ड से आरम्भ करें और प्रतिदिन समय को तब तक बढ़ाते रहें जब तक बिना किसी दबाव के १५ से ३० सेकेण्ड तक न हो जाये। इसे प्रातःकाल खाली पेट करें और अधिक से अधिक ३ बार कर सकते हैं। इस आसन के दौरान ध्यान विशुद्धि चक्र पर केन्द्रित होना चाहिए। जो व्यक्ति यक्ष्मा ,आंत उतरने की बीमारी या पेप्टिक अल्सर एवं उच्च रक्त चाप से ग्रस्त हों, वे इसे कदापि न करें। लाभ - यह आसन मेरुदंड को लचीला एवं स्वस्थ बनाता है। सर्वाइकल स्पांडिलाइटिस, कमर दर्द और पेट संबंधी रोगों में भी यह लाभकारी है। यह आसन स्‍त्रीरोग में भी लाभकारी है। यह आसान प्रसव के बाद पेट पर पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करता है। साथ ही मासिकधर्म, गर्भाशय के रोग तथा डिम्‍बग्रंथियों के रोग खत्‍म हो जाते हैं। यह आसन गमर दर्द और गर्दन दर्द के लिये लाभकारी होता है। 

url

Comments

Article Related

Title
पश्चिमोत्तानासन करते समय सावधानियां
पश्चिमोत्तानासन के फायदे अनिद्रा की समस्या दूर करने में
बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने के फायदे महिलाओं के लिए
नपुंसकता दूर करने में पश्चिमोत्तानासन के फायदे
पश्चिमोत्तानासन करने के लाभ हड्डियों को लचीला बनाने में
बकासन करने के लाभ से पाचन क्रिया बेहतर होती है
नियमित रूप से बकासन करने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है
बकासन के फायदे कूल्हे मजबूत होते हैं
बकासन करने के फायदे रीढ़ की हड्डी को टोन करने में
बालासन के फायदे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में
शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
बकासन करने के फायदे
भुजंगासन करते समय सावधानियां
व्याघ्रासन करने का तरीका
उत्तानपादासन के फायदे
उत्तानपादासन करने का तरीका
धनुरासन करते समय सावधानियां
धनुरासन के फायदे
धनुरासन करने का तरीका
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का तरीका
पादहस्तासन करते समय सावधानियां
पादहस्तासन के फायदे
पादहस्तासन करने का तरीका
पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
शीर्षासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
सेतुबंधासन के फायदे
सेतुबंधासन करने की विधि
सेतुबंधासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन करने के फायदे पेट की बीमारियों को दूर करने में
हृदय रोगों के इलाज में मकरासन के फायदे
स्पॉन्डिलाइटिस के इलाज में मकरासन के लाभ
मकरासन के फायदे अस्थमा के इलाज में
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है मकरासन
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का सही समय
मकरासन करने की विधि और तरीका
मकरासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
हनुमानासन करने के फायदे
शीर्षासन कितनी देर तक करें
सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
हनुमानासन के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां
शीर्षासन करने के फायदे लिवर को मजबूत बनाने में
शीर्षासन के फायदे पाचन सुधारने में
कंधों एवं भुजाओं को मजबूत बनाने में शीर्षासन करने के फायदे
शीर्षासन के लाभ सिर में खून का प्रवाह बढ़ाने में