Skip to main content

गुर्दे और मूत्र विकारों दूर करें धनुरासन

गुर्दे और मूत्र विकारों दूर करें धनुरासन

धनुरासन  संस्कृत शब्द धनुष का अर्थ है घुमावदार या मुड़ा हुआ? इस आसन को करने से शरीर की आकृति खींचे हुए धनुष के समान हो जाती है, इसीलिए इसको धनुरासन कहते हैं।

आसन विधि : 

स्टेप 1- सर्वप्रथम मकरासन में लेट जाएं। मकरासन अर्थात पेट के बल लेट जाएं।

स्टेप 2- ठोड़ी को भूमि पर टिका दें। हाथ कमर से सटे हुए और पैरों के पंजे एक-दूसरे से मिले हुए। तलवें और हथेलियां आकाश की ओर रखें।

स्टेप 3- घुटनों को मोड़कर दाहिने हाथे के पंजे से दाहिने पैर और बाएं हाथ के पंजे से बाएं पैर की कलाई को पकड़ें।

स्टेप 4. सांस लेते हुए पैरों को खींचते हुए ठोड़ी-घुटनों को भूमि पर से उठाएं तथा सिर और तलवों को समीप लाने का प्रयत्न करें।

स्टेप 5- जब तक आप सरलता से सांस ले सकते हैं इसी मुद्रा में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए पहले ठोड़ी और घुटनों को भूमि पर टिकाएं। फिर पैरों को लंबा करते हुए पुन: मकरासन की स्थिति में लौट आएं।

अवधि/ दोहराव : सांसों की गति को सामान्य बताते हुए धनुरासन की मुद्रा में आप एक से तीन मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को आप दो या तीन बार कर सकते हैं। 

सावधानी : जिन लोगों को रीढ़ की हड्डी का अथवा डिक्स में तकलीफ हो, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। पेट संबंधी कोई गंभीर रोग हो तो भी यह आसन न करें।

आसन लाभ : यह आसन मेरुदंड को लचीला एवं स्वस्थ बनाता है। पेट की चर्बी कम होती है। हृदय मजबूत बनाता है। गले के तमाम रोग नष्ट होते हैं। कब्ज दूर होकर जठराग्नि प्रदीप्त होती है। श्वास की क्रिया व्यवस्थित चलती है। सर्वाइकल, स्पेंडॉलाइटिस, कमर दर्द एवं उदर रोगों में लाभकारी आसन है। स्त्रियों की मासिक धर्म सम्बधी विकृतियों में लाभप्रद है। गुर्दों को पुष्ट करके मूत्र-विकारों को दूर करता है।

url

Article Related

Title
बेली फैट कम करने के लिए प्राणायाम में करें भुजंगासन
परफेक्ट फिगर के लिए करें त्रिकोणासन
पेट की चर्बी घटाए तोलांगुलासन
वृष-भासन रोज करें और पाये परफेक्ट फिगर
पेट-पीठ को स्वस्थ बनाए उष्ट्रासन
नाभि का टलना दूर करता है सुप्तवज्रासन
पीठ दर्द को जड़ से खतम करे मार्जारी आसन
हरिकासन पेट की समस्या के लिए रामबाण
भूचरी आसन दिमाग तेज रखने और याददाश्त बढ़ाने के ल‌िए
कटिचक्रासन : डाइबिटीज को रखें कंट्रोल में हमेशा
लाभदायक है त्रिकोणासन
पवनमुक्‍तासन पेट में गैस की समस्‍या में रामबाण
पेट की चर्बी कम करने के लिए प्राणायाम मार्जरासन
तन और मन को शांत करता है शशांकासन
खाना खाने के बाद वज्रासन करने के फायदे वजन कम करने में
ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਕਮਜ਼ੋਰ ਯਾਦਦਾਸ਼ਤ ਤੋਂ ਛੁਟਕਾਰਾ ਪਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੋ, ਤਾਂ ਭਾਦ੍ਰਸਣਾ ਕਰੋ
कमजोर याददाश्त से छुटकारा चाहिए तो करे भद्रासन
हाइट एवं परफेक्ट पर्सनालिटी बनाने के लिए ताड़ासन
मन की शांति और सुकून के लिये करें सुखासन
विपरीत करनी आसन से पाइये मां बनने का सुख
ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो आज से शुरू कर दें गोमुखासन
पेट और जांघों को पतला करने के लिए पांच आसन!
10 मिनट का ये आसन आपको दिलाएगा कमर दर्द से राहत
खाना खान के बाद वज्रासन करने के लाभ पीरियड में
वज्रासन करते समय बरतें सावधानियां
नवासना
सेतुबंध आसन
अर्धनवासन करने का तरीका
अर्धनवासन मोटापा कम करने के लिए
वशिष्ठासन करने का तरीका
मोटापा कम करने के लिए वशिष्ठासन
वृक्षासन करने का तरीका
वृक्षासन मुद्रा मोटापा कम करने के लिए
उत्कटासन करने का तरीका
उत्कटासन मुद्रा वजन घटाने के लिए
शीर्षासन वजन बढ़ाने के लिए
मत्स्यासन वजन बढ़ाने के लिए
भुजंगासन वजन बढ़ाने के लिए
शवासन वजन बढ़ाने के लिए
सर्वांगासन वजन बढ़ाने के लिए
पश्चिमोत्तानासन
चक्रासनम
धनुरासन
बालासन
चक्‍की चलनासन
तितली आसन करने में सावधानी
तितली आसन का सरल रूपांतर
तितली आसन के फायदे (लाभ)
तितली आसन करने का तरीका
तितली आसन के फायदे और करने के तरीके