Skip to main content

योग के नियम

योग के नियम

क्‍या आप योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों को योग के नियम पता नहीं है, या योग कैंसे करते हैं तो यह लेख उनकी मदद कर सकता है। अपने शुरुआती लक्ष्‍यों या योग के लिए यहां कुछ नियम दिये गए हैं आइए इन्‍हें जानें।

अपनी सांस पर ध्‍यान केंद्रित करें – योग की शुरुआत करने से पहले अपने आपको सामान्‍य स्थिति में रखें। आपको ज्‍यादा उत्‍तेजित होने की आवश्‍यकता नहीं हैं। योग का शुरुआती उद्देश्‍य कठिन आसानों को करना नहीं है बल्कि आपकी सांसों को नियंत्रित करना है।
योग की चटाई – योग का पूर्ण लाभ लेने के लिए आपको आपके शरीर की लंबाई और चौड़ाई के अनुसार एक चटाई (योगा मैट) की आवश्‍यकता होती है। यह योग के प्रमुख नियमों में से एक है जो आपको योग अपनाने के दौरान ध्‍यान रखना चाहिए।
आरामदायक कपड़े – जो व्‍यक्ति योग करना चाहता है उसे कम से कम योग के दौरान आरामदाय या ढ़ीले कपड़े पहनने चाहिए। क्‍योंकि तंग कपड़े योग में व्‍यवधान ला सकते हैं। साथ ही योग के दौरान निकलने वाला पसीना भी आपको परेशान कर सकता है। इसलिए अपनी सुविधा के अनुसार ढ़ीले और सूती कपड़ों का उपयोग करें।
बिना मोजे के योग करें – अक्‍सर देखा जाता है कि सुबह के समय कुछ लोग योग करते समय मोजे (socks) का उपयोग करते हैं। लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि योग करते समय मोजे न पहने। नंगे पैर योग करने के फायदे यह हैं कि इससे आप अधिक स्थिर रहेंगे। इस लिए मोजे के बिना ही योग करें।
इलेक्‍ट्रॉनिक्स का उपयोग न करें – योग करते समय आप अपने इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों जैसे कि मोबाइल, साउंड सिस्‍टम और अन्‍य उपकरण जो आपके ध्‍यान में अवरोध बन सकते हैं उनका उपयोग न करें।
धीरज रखें – यदि आप समूह में बैठकर योग कर रहे हैं तो धीरज रखें। सभी आसनों को करने और सीखने में समय लग सकता है। इसलिए अपनी तुलना किसी अन्‍य व्‍यक्ति से न करें और धीरज के साथ अपने योग में ध्‍यान दें।
तनाव को कम करें – योग करने के दौरान आप अपने आपको मानसिक रूप से खुश रखने की कोशिश करें। योग के दौरान आपके मन में हास्‍य भावना को उत्‍तेजित करें। हो सकता है कि हंसी आने के कारण आपको अपनी मुद्रा या आसन में असुविधा हो पर चिंता न करें। यह प्रक्रिया का एक हिस्‍सा है।
समय का ध्‍यान रखें – योग एक लंबी प्रक्रिया है। इसलिए इस पर नियमित और निश्चित समय देना निर्धारित करें। आप किसी भी मौसम में योग करें लेकिन मौसम के प्रभाव के कारण योग में दिये जाने वाले समय में कटोती करने से बचें।
योग की अनिवार्य शर्तें – योग करने के कुछ सामान्‍य और जरूरी नियम भी होते हैं जिन्‍हें अपने दैनिक जीवन में शामिल करना आवश्‍क है। वे नियम इस प्रकार हैं।
किसी जानकार व्‍यक्ति के संरक्षण में योग प्रारंभ करें।
योग करने का सही समय सुबह और शाम का होता है। जिसे सूर्योदय और सूर्यअस्‍त भी कहते हैं।
योग करने से पहले नहाना अधिक फायदेमंद होता है।
इस बात का विशेष ध्‍यान दें कि योग हमेशा खाली पेट किया जाए। या फिर योग करने के 2 घंटे पहले तक कुछ भी न खाएं। इसके साथ ही योग के आधा घंटे बाद तक कुछ भी न खाएं।
आप योग के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।
प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्‍यास करें।
प्राणायाम हमेशा योग के बाद ही करें।

Article Related

Title
योग शब्द संस्कृत धातु युज से निकला है
सर्वाइकल की समस्या के लिए योग करने के दौरान किन-किन बातों का रखें ख्याल?
योग की परिभाषा
योगअभ्यास के लिए सामान्य दिशानिर्देश
योग से अवसाद का निदान
योग करें,हृदय-रोग से मुक्त रहें
पूर्ण भुजा शक्ति विकासक योग के लाभ
हाई बीपी समस्या के लिए करें यह तीन योग….
दिमाग बनाना हो तेज तो नियमित करें योग
बचाना है पार्लर का खर्च तो करें ये तीन योगासन, चेहरे पर नहीं दिखेगा बुढ़ापा
योग में पाँच सर्वश्रेष्ठ बैठने की अवस्थाएँ/स्थितियाँ हैं
'यम' है योग का प्रथम अंग
अगर एनर्जी पानी है, तो कीजिए ये योग मुद्राएं
पेट, कमर और पीठ के लिए करें योगा
योगा करें और पायें निरोग आंखें
Morarji Desai National Institute of Yoga
Year-long Yoga
An interview with Yogacharya Sudarshan Dev, club football-turned-Yoga trainer, Ghaziabad
Master Healers of AYUSH
Yoga for Epilepsy
ਜੇ waterਰਜਾ ਪਾਣੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਇਹ ਯੋਗਾ ਆਸਣ ਕਰੋ
ਯਾਮਾ ਯੋਗਾ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਭਾਗ ਹੈ
વાઈ માટે યોગ
योग से रोग और शोक का निदान
योगासन एवं आसन के मुख्य प्रकार
डायबि‍टीज और तोंद को कंट्रोल करे कुर्मासन योग
दर्शन में योग का महत्व
योगा से हेयर केयर
આયુષના માસ્ટર ઉપચાર
योग –एक वैज्ञानिक विवेचना
યોગાચાર્ય સુદર્શન દેવ, ક્લબ ફૂટબોલથી બનતા યોગ ટ્રેનર, ગાઝિયાબાદ સાથેની મુલાકાત
વર્ષભર યોગ
મોરારજી દેસાઇ યોગ રાષ્ટ્રીય સંસ્થા
মৃগী রোগের জন্য যোগব্যায়াম
আয়ুশের মাস্টার হিলার্স
যোগাচার্য সুদর্শন দেব, ক্লাব ফুটবল-টার্ন-যোগ প্রশিক্ষক, গাজিয়াবাদের একটি সাক্ষাত্কার
বছরব্যাপী যোগব্যায়াম
মোরারজি দেশাই জাতীয় ইনস্টিটিউট
योगा करें गर्दन की चरबी हटायें
गुर्दे की समस्यायों लिए करें योग
किस रोग में कौन से योग आसन कारगर
स्तन कैंसर में योगाभ्यास का महत्व
एसिडिटी से हैं परेशान तो इन योगासनों का करें नियमित अभ्यास
योग से गैस की दिक्कत को यूं करें गायब
योग का महत्व
योग के प्रकार
योग द्वारा जोड़ों के दर्द का उपचार
सर्वाइकल के लिए योग : मत्स्यासन
कसरत, योग और फ़िटनेस की आवश्यकता
योग करने से पहले क्या करे