Skip to main content

गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए

गर्भावस्था में खान पान का ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है। स्वास्थ आहार महत्वपूर्ण होता है ताकि पेट में पल रहे शिशु को पोषक तत्व मिल सके। फोलिक एसिड , आयरन एवं विटामिन वाले चीजें खाना अच्छा होता है ऐसी अवस्था में।

क्या खाना चाहिए ~

    दूध , दही , अधिक पानी , फलो का रस (ताजा) इन सभी पीने की चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है।
    साबुत दाल खाना फायदेमंद होता है जैसे कि मूंग , राहर , मसूर की दाल इत्यादि।
    हरी एवं ताजी सब्जियां ।
    ड्राई फ्रूट्स एवम् सोयाबीन अच्छा होता है सेहत के लिए।
    आयोडीन नमक ही खाए।

क्या ना खाए ~

    कच्चा या आधा पका हुआ मांस , मछली या अंडे।
    शराब या मादक पेय।
    कच्चा दूध ना पीएं।
    कॉफी और चाय अधिक मात्रा में ना पीएंं।
    जंक फूड एवं डब्बा बंद चीजे ना खाएंं।

अच्छी सेहत के लिये गर्भवती महिला का भोजन दूध से बने उत्पादों से भरपूर होना चाहिये। गर्भावस्था के दौरान, आपको बढ़ते बच्चे या फीटस की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रोटीन और कैल्शियम का उपभोग करने की ज़रूरत है।

डेयरी कैल्शियम का सबसे अच्छा आहार स्रोत है, और साथ ही फास्फोरस की उच्च मात्रा, विभिन्न बी विटामिन, मैग्नीशियम और जिंक प्रदान करता है। डेरी उत्पादो मे दही , विशेष रूप , गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है। दही माँ के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ साथ अपच से भी राहत देता है।

इसके अलावा गर्भवती महिला चीज (cheese) का सेवन भी कर सकती है इसमे विटामिन D होता है, जो बच्चे के दिमागी विकास में सहायक होता है। गर्भवती महिला को अपनी डाइयेट मे रोजाना कम से कम 1 से दो गिलास दूध शामिल करना चाहिए, इससे माँ के शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है, जिससे बच्चे की हड्डियों का विकास ठीक से होता है और गर्भ में शिशु का वज़न सही तरह से बढ़ता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां : (Eat Green Vegetables During Pregnancy)

गर्भवती महिला का भोजन पालक, ब्रोकोली व मैथी जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों से भरपूर होना चाहिये। इनमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए

, कैल्शियम,और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूट फॉलिक आसिड और आयरन गर्भवती महिला के शरीर में खून की मात्रा बढ़ता है और इसमें उपस्थित पोषक तत्व शिशु के दिमाग के उत्तकों को मज़बूत करने मे शयता प्रदान करते है।

साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियो का सेवन करने से गर्भावस्था में कमज़ोरी और पैरों में दर्द जैसे परेशानियो मे राहत मिलती है। साथ ही शिशु में दिल संबंधी रोगों की आशंका कम हो जाती है और गर्भ में शिशु का वज़न सही तरह से बढ़ता है।

दाल व हरी फलियाँ का सेवन: (Eating Dal & Beans in Pregnancy)

ये तो हम सब जानते है की ज्यादातर दालें प्रोटीन व विटामिन्स का उच्च स्त्रोत होती है। गर्भवती महिला के लिए यह महत्वपूर्ण है की वे अपनी डाइयेट मे पर्याप्त मात्रा में दाल भी शामिल करे।

बीन्स व फलियाँ जैसे राजमा, सोयाबीन, लोबिया, आदि प्रोटीन के साथ साथ आयरन और फोलिक एसिड के समरध स्त्रोत हैं, इनसे माँ के शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और साथ ही उसे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन एवं विटामिन्स भी मिलता हैं|

यही नही गर्भ में शिशु का वज़न सही तरह से बढ़ता है। इसलिए गर्भवती महिला के लिए भोजन में बीन्स व दालें शामिल करना ज़रूरी है|

गर्भवती महिला का भोजन प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। प्रेग्नेन्सी के दौरान अंडे अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक होते हैं और आपके पोषक तत्वो का सेवन बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा और सिंपल तरीका है|

अंडे परम स्वास्थ्य भोजन होते हैं, क्योंकि उनसे आपको लगभग हर पोषक तत्व की प्राप्ति होती है। इनमें कॉलिन नाम का एक प्रोटीन भी होता है, जो कि बच्चे के मस्तिष्क के विकास और शारीरिक विकास मे सहयोग करता है|

गर्भवती महिला को अपनी डाइट में अंडो को शामिल करना चाहिए| सबसे सरल तरीका है की आप बाय्ल्ड एग्स (Boiled Eggs) का सेवन करे| कृपया ध्यान रखे की कच्चे अंडे से माँ व शिशु को संक्रमण हो सकता है, इसलिए कच्चा अंडा बिल्कुल ना खायें।

साबुत अनाज का सेवन : (Whole Grain for Pregnancy)

साबुत अनाज फाइबर, आयरन और विटामिन बी का एक बहुत अच्छा स्रोत होते हैं। साबुत अनाज हर दिन गर्भवती महिला के शरीर के लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट संबंधी आधी से ज्यादा ज़रुरत को पूरा कर सकते हैं।

प्रेग्नेंट विमन (Pregnant Women) की डाइयेट मे ब्राउन ब्रेड, ओटमील (Oats), चोकर युक्त आटे की रोटी, दलिया आदि शामिल ज़रूर करना चाहिए|

सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स):(Dry Fruits are Great Foods to be Eaten by Pregnant Women)

सूखे मेवे आमतौर पर कैलोरी, फाइबर और विभिन्न विटामिन और खनिजों में उच्च होता है। ड्राइ फ्रूटस के एक टुकड़े में ताजे फल के समान पोषक तत्वों की मात्रा होती है|

गर्भवती महिला की डाइयेट मे अखरोट, काजू, व किशमिश जैसे सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए। सूखे मेवों में बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन ई

), प्रोटीन, मैग्नीशियम, फैटी एसिड आदि।

गर्भवती महिला की डाइयेट मे आप किशमिश भी शामिल कर सकते। इसे खाने से शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है साथ ही इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की मात्रा को कम नही होने देता|

Article Related

Title
वेग गेन करने के लिए दही खाएं
वजन बनाने के लिए खाएं किशमिश
वेट गेन करने के लिए खाएं डार्क चॉकलेट
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केला खाएं
वजन बढ़ाने के लिए नट्स और नट बटर खाएं
शरीर को ताकतवर बनाने के लिए क्विनोआ खाएं
शरीर को ताकतवर बनाने के लिए चने खाएं
भोजन के बाद वज्रासन करने के फायदे पाचन में
भोजन के तुरंत बाद वज्रासन करने से नहीं होती है अपच की समस्या, टमी भी रहती है फ्लैट
वज्रासन योग, भोजन के बाद करने के फायदे एसिडिटी में
भोजन के बाद वज्रासन के फायदे विषाक्त पदार्थ दूर करने में
गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए
गर्मी में मोटा होने के उपाय में दही खाना चाहिए
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
शरीर को मजबूत कैसे बनाएं में खाएं शकरकंद
शरीर को बलवान बनाना है तो खाएं साल्‍मन
15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान का पांचवा दिन
शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए क्‍या खाना चाहिए
दोबारा जिम जाने की टिप्स पौष्टिक आहार लें
मजबूत शरीर के लिए आहार समुद्री भोजन
वजन कम करने के लिए महिलाएं रुक-रुक कर भोजन करें
महिलाओं का वजन कम करने की टिप्स हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं
वजन कम करने के लिए महिलाएं शुगर कम खाएं
15 साल की उम्र में वजन को नियंत्रित रखने के लिए आहार
बॉडी बनाने के लिए अपनी आहार शैली पर ध्यान दें
शरीर को मजबूत कैसे बनाएं में खाएं फलियां
महिलाओं का वजन कम करने की टिप्स धीरे-धीरे खाएं
वजन कम करने के लिए महिलाएं फाइबर खाएं
महिलाओं के लिए वजन कम करने की टिप्स अधिक प्रोटीन खाएं
महिलाओं के लिए वजन कम करने का तरीका कार्ब्स कम खाएं
किशोरों के लिए भोजन की योजना बनाएं
15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान तैयार करते समय रखें इन बातों का ध्यान
15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान का चौथा दिन
15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान का दूसरा दिन
15 साल के बच्चों के लिए बैलेंस डाइट प्लान
टीनएजर्स के लिए बैलेंस डाइट प्लान का महत्व
15 साल के बच्चों के लिए डाइट प्लान
शिथिलीकरण व्यायाम
स्वस्थ आहार का सेवन करें
हरी मिर्च खाने के चमत्कार
सहजन (मुनगा) - दुनिया का सबसे ताकतवर पोषण पूरक आहार है
शरीर की ताकत बढ़ाने पौष्टिक आहार
शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के उपाय मैग्नीशियम युक्‍त आहार
गर्मियों में मोटा होने के लिए खाएं चॉकलेट
गर्मी में मोटा होने के लिए खाएं ताजे फल
गर्मियों में मोटा होने के उपाय में खाएं पनीर
भोजन के तुरंत बाद वज्रासन करने के फायदे
क्या गर्भावस्था में गुड़ खाना सुरक्षित है?
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए खाएं पनीर
तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं लाल मांस