Hindi
उत्कटासन करने का तरीका
Anand
दोनों पैरों को सटाकर जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर एकदम सीधे रखें और कमर एवं कूल्हों को बैठने की पोजिशन में लाएं और वहीं रूक जाएं।
अपने कूल्हों को धीरे-धीरे सिकोड़ें और उकडू बनने की कोशिश करें और पीठ को अधिक वृतखंड या चाप आकृति में लाने से बचें।
अपनी दोनों जांघों को सटाए रखें और उसी मुद्रा में बने हुए इन्हें फर्श के समानांतर लाने को कोशिश करें।
40 से 50 सेकेंड तक इसी मुद्रा में बने रहें।
वजन घटाने के लिए यह आसन बहुत महत्वपूर्ण है। इस आसन को कई बार दुहराएं और अपना वजन नियंत्रित करें।
Article Category
- Log in to post comments