आसन
चक्की चलनासन
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोज़ाना चक्की चलनासन का अभ्यास ज़रूर करें। इससे कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा।
चक्की चलनासन करने की विधि
समतल ज़मीन पर दरी या चटाई बिछाकर बैठ जाइए।
अब अपने दोनों पैरों को आपस में सटा कर सामने की ओर फैलाएं।
फिर अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाकर पकड़ लें।
अब दोनों हाथों को 5 से 6 बार घड़ी की दिशा में घुमाएं।
फिर कुछ देर रूककर घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं।
फिर रिलैक्स हो जाएं।
- Read more about चक्की चलनासन
- Log in to post comments
तितली आसन करने में सावधानी
अगर घुटनों में किसी प्रकार की चोट या दर्द हो तो यह आसन ना करें।
यदि आपको साइटिका या पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो तो तितली आसान ना करें।
इस आसन को करते समय पैरों को ज्यादा जोर से नहीं हिलाएं। जितना हो सके उतना ही करे| अभ्यास करते रहने से धीरे धीरे आपके पैर अच्छे से मुड़ने लगेंगे|
ऊपर आपने जाना तितली आसन के फायदे Titli Asana in Hindi यदि आप भी उपरोक्त लाभ चाहते है तो तितली आसन का अभ्यास जरूर करे| योग शरीर व मन का विकास करता है| इसके अनेक शारीरिक और मानसिक लाभ हैं
- Read more about तितली आसन करने में सावधानी
- Log in to post comments
तितली आसन का सरल रूपांतर
तितली आसन को आसान बनाने के लिए पैरों को शरीर के कम करीब लायें।
अगर घुटनों में दर्द महसूस हो, या जो महिलायें गर्भावस्था में हो, उन्हे घुटनों के नीचे एक तौलिया या कंबल गोल करके रख लेना चाहिए।
यदि आपके पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ है तो रीढ़ की हड्डी सीधी रखकर ही यह मुद्रा करें
- Read more about तितली आसन का सरल रूपांतर
- Log in to post comments
तितली आसन के फायदे (लाभ)
शरीर लचीला बनाये: जाँघो,कटि प्रदेश व् घुटनो का अच्छा खिंचाव होने से श्रोणि व् कूल्हों में लचीलापन बढ़ता है।
मांसपेशियों का खिचाव करें कम: तितली आसन करने से अंदरूनी जांघ की मांसपेशियों में बहुत खिचाव होता है, जो इस आसन से ख़त्म हो जाता है।
पैरो की थकान दूर करे: लम्बे समय तक खड़े रहने व् चलने की वजह से होने वाले थकान को मिटाता है।
मासिक धर्म में दिलाये आराम: मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधा व् रजोनिवृति के लक्षणों से आराम।
- Read more about तितली आसन के फायदे (लाभ)
- Log in to post comments
तितली आसन करने का तरीका
पैरों को सामने की ओर फैलाते हुए बैठ जाएँ,रीढ़ की हड्डी सीधी रहे।
घुटनो को मोड़ें और दोनों पैरों को श्रोणि की ओर लाएँ,पाँव के तलवे एक दुसरे को छूते हुए।
दोनों हाथों से अपने दोनों पाँव को कस कर पकड़ लें। सहारे के लिए अपने हाथों को पाँव के नीचे रख सकते हैं।
एड़ी को जननांगों के जितना करीब हो सके लाने का प्रयास करें।
लेकिन हां यह करते वक्त ध्यान रहे कि हाथ सीधे रहें और शरीर भी पूरी तरह सीधा होना चाहिए|
ऐसा इसलिए करना चाहिए ताकि रीढ़ की हड्डी सीधी हो जाए|
लंबी,गहरी साँस ले, साँस छोड़ते हुए घुटनो व् जांघो को फर्श की ओर दबाएँ।
- Read more about तितली आसन करने का तरीका
- Log in to post comments
तितली आसन के फायदे और करने के तरीके
योग के अंतर्गत कई आसन आते है| सभी से शरीर को भिन्न भिन्न लाभ मिलते है| कुछ आसन करने में बेहद ही सरल होते है तो कुछ कठिन| यदि आप घर पर ही आसन करना चाहते है, तो सरल आसनो का चयन करना बेहतर है| इन्ही में से एक आसन है तितली आसन इन आसनों को करने से भले ही आपने केवल फायदों के बारे में सुना है| लेकिन यदि इन आसनो को गलत तरीके से किया जाये तो यह हमारे शरीर को नुकसान भी पंहुचा सकते है| आज हम तितली आसन के फायदे (Titli asana) और करने का तरीके को जानेगें
- Read more about तितली आसन के फायदे और करने के तरीके
- Log in to post comments
बकासन करने के फायदे रीढ़ की हड्डी को टोन करने में
बकासन करने से पीठ और पेट की मांसपेशियां सीधी अवस्था में हो जाती हैं। यह आसान रीढ़ की हड्डी को टोन करने का कार्य करता है जिसके कारण हड्डी से जुड़े रोगों का खतरा कम होता है।
शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
बकासन करने से शरीर की मांसपेशियां लचीली होती है जिससे व्यक्ति का शरीर आकर्षक दिखायी देता है। यह आसन करने से कलाई और भुजाएं भी मजबूत होती हैं जिससे व्यक्ति को हाथों में आसानी से चोट नहीं लगती है।
- Read more about शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
- Log in to post comments
बकासन के फायदे मानसिक मजबूती के लिए
प्रतिदन निर्धारित समय पर बकासन करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होता है और वह हर तरह की परेशानियों का सामना आसानी से कर सकता है। यह आसन करने से व्यक्ति में ऐसी क्षमता विकसित होती है कि वह भावनात्मक रूप से कमजोर नहीं पड़ता है।
- Read more about बकासन के फायदे मानसिक मजबूती के लिए
- Log in to post comments
बकासन करने के फायदे
चूंकि इस आसन को करने में पूरे शरीर एक साथ शामिल होता है इसलिए शरीर के सभी अंगों को इसका लाभ पहुंचता है। बकासन करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास तो पैदा होता ही है साथ में वह भावनात्मक रूप से भी मजबूत होता है। इसके अलावा बकासन करने के अन्य फायदे निम्न हैं।
- Read more about बकासन करने के फायदे
- Log in to post comments