शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए एवोकाडो

यदि आप शरीर की ताकत और क्षमता में वृद्धि करना चाहते हैं तो एवोकाडो को अपने आहार में श‍ामिल करें। शरीर का उचित ढंग से काम करने के लिए पर्याप्‍त ऊर्जा की आवश्‍यकता होती है। शरीर की ताकत बढ़ाने के उपाय के रूप में आप एवोकैडो का उपयोग फायदेमंद होता है। यह फल वसा की स्‍वस्‍थ खुराक प्रदान करने में सहायक होता है। एवोकैडो में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन K, फोलिक एसिड और विटामिन बी6 की अच्‍छी मात्रा होती है। विटामिन सी हमारे शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करता है जो तनाव और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में सहायक होता है। जबकि विटामिन हमारे शरीर को ऊर्जा उत्‍पादन करने और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍य

शरीर की ताकत बढ़ाने पौष्टिक आहार

यदि आप हमेशा थका हुआ, सुस्‍त और ताकत में कमी का अनुभव कर रहे हैं तो आपको अपने आहार पर ध्‍यान देना चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन कई गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा उचित और संतुलित आहार शरीर की ताकत बढ़ाने का सबसे अच्‍छा और प्रभावी तरीका भी होता है। आपके शरीर को एक्टिव बने रहने के लिए ऊर्जा की आवश्‍यकता होती है। आपके शरीर को ऊर्जा आपके द्वारा उपभोग किये जाने वाले आहारों के माध्‍यम से ही प्राप्‍त होती है। इसलिए अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर करने और शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। सभी प्रकार का संतुलित भोज

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए उपाय धूम्रपान छोड़े

सभी लोग जानते हैं कि धूम्रपान करना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते हैं कि धूम्रपान करना अनिद्रा का कारण भी हो सकता है। इसके अलावा धूम्रपान करने से फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग और स्‍ट्रोक जैसी समस्‍याएं हो सकती है। धुएं में मौजूद टॉक्सिन और टार आपके फेफड़ों की कार्य क्षमता को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इनकी मौजूदगी समय के साथ आपके शरीर में ऑक्‍सीजन के परिवहन को भी बाधित करती है। यदि आप अधिक मात्रा में धूम्रपान करते हैं तो यह आपके शरीर की ताकत कम करने का प्रमुख कारण हो सकता है।

शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए उपाय व्‍यायाम

शारीरिक कमजोरी या शरीर में ताकत की कमी के कारण अन्‍य गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। इन स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं में हृदय रोग, मधुमेह और मोटापा आदि शामिल है। लेकिन इन सभी समस्‍याओं से बचने और शरीर की ताकत बढ़ाने के उपाय में आप नियमित व्‍यायाम शामिल कर सकते हैं। नियमित व्‍यायाम करने से आप शारीरिक थकान को आसानी से दूर कर सकते हैं साथ ही यह आपको अच्‍छी नींद लेने में भी सहायक होता है। व्‍यायाम करने से शरीर की कोशिकाओं को ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने और अधिक ऊर्जा उत्‍पादन करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को शारीरिक कमजोरी का अनुभव होता है उन्‍हें नियमित व्‍यायाम करना चाहिए। क्‍योंकि व्‍यायाम

गर्दन के लिए व्यायाम

सबसे पहले अपने सिर को दाईं ओर झुकाएं जिससे आपके कान आपके कंधों को छुएं। कंधें न उठाएं। अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे फर्श की ओर रखें। इससे गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव होगा और ये सुडौल होंगे।

सेल्फ कांफिडेंस बढ़ाएँ

आत्म विश्वास सेहत और सफलता का आधार है। कमजोर आत्म विश्वास से बहुत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों का जन्म होता है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शरीर और मन में स्वस्थ्‍य अनुभव करना जरूरी है। आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए कुछ योगा टिप्स।

मौन : योग में कहा गया है कि मौन से मन की शक्ति का विकास होता है। देखने और समझने की क्षमता बढ़ती है और संयम का जन्म होता है। दिन के 12 घंटे में सिर्फ एक घंटे के लिए मन के भीतर की प्रत्येक गतिविधि को रोक दें।

परफेक्ट फिगर के लिए करें त्रिकोणासन

यह आसन खड़े होकर किया जाता है। इस आसन में शरीर में अलग-अलग तीन कोण बनते हैं, इसलिए इसको त्रिकोणासन कहा जाता है।

योग से मिलती है तनाव मुक्ति

यौगिक दृष्टि से शरीर और मन के साथ साथ भावना एक दूसरे से इस प्रकार अविभक्त होती हैं कि वे कोशिश करने के बावजूद भी अलग  नहीं की जा सकती हैं |मन केवल मष्तिष्क को सोचने का प्रेरक ही नहीं अपितु वह बुद्धिपुंज भी है जो शरीर के अंग प्रत्यंग और सूक्ष्मतम भागों को भी संचालित करता है |शरीर को प्रभावित करने वाली प्रत्येक वस्तु या प्रक्रिया का प्रभाव मन पर अवश्य पड़ता है और मन का शरीर पर |चूंकि मन सम्पूर्ण शरीर में अंतर्व्याप्त है और उसके प्रत्येक अणु में  प्रविष्टि है ,इसलिए यौगिक क्रियाओं का जिन्हें हम योगासन कहते हैं ,मन और भावनाओं पर भी उतना ही प्रभाव डालती हैं |यह निर्विवाद रूप

स्तन कैंसर के उपचार के बाद योग करना लाभदायक l

 एक शोध में पता चला है कि स्तन कैंसर के इलाज के बाद यदि कम से कम तीन महीनों तक नियमित रूप से योगाभ्यास किया जाए , तो इससे थकान और सूजन काफी हद तक कम होती है। अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के प्रोफेसर और मनोरोग विशेषज्ञ जेनिस कीकॉल्ट-ग्लासेर ने कहा, "कुछ महीनों तक लगातार योगाभ्यास करने से स्तन कैंसर से उबरे मरीजों को काफी फायदा पहुंचता है।" उन्होंने कहा, "नियमित योगाभ्यास के सकारात्मक परिणाम उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनको थकान और सूजन की समस्या रहती है।" योगा करने से हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं जिसका अनुमान शायद ही हम इस जिंदगी में लगा सकते हैं।

पेट की चर्बी घटाए तोलांगुलासन

वजन तोलते वक्त दोनों तराजू संतुलन में रहते हैं अर्थात तराजू का कांटा बीचोंबीच रहता है उसी तरह इस योगासन में भी शरीर का संपूर्ण भार नितंब पर आ जाता है और व्यक्ति की आकृति ताराजू जैसी लगती है इसीलिए इसे तोलांगुलासन कहते हैं।

आसन विधि : सर्वप्रथम दण्डासन में बैठ जाएं। फिर शरीर के भार को नितंबों पर संतुलित करते हुए श्वास अन्दर लें। अब थोड़ा-सा पीछे झुकते हुए हाथ-पैरों को भूमि पर से धीरे-धीरे ऊपर उठा दें। कुछ देर रुकने के बाद पुन: दण्डासन में लौट आएं।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।