Skip to main content

परफेक्ट फिगर के लिए करें त्रिकोणासन

यह आसन खड़े होकर किया जाता है। इस आसन में शरीर में अलग-अलग तीन कोण बनते हैं, इसलिए इसको त्रिकोणासन कहा जाता है।

विधि- खड़े होकर दोनों पैरो को अधिक से अधिक साइड में फैला दे। पैरों के पंजे सामने की ओर रहेंगे। अब दोनों हाथों को कन्धों के समानांतर साइड में उठा लें। लंबी-गहरी सांस भरें और सांस निकालते हुए कमर को बाई तरफ घुमाएं और आगे की ओर झुककर, उल्टे हाथ से सीधे पैर के पंजे को छूने की कोशिश करें। यदि पंजा आसानी से छू पाएं, तब हाथ की हथेली को पैर के पंजे के बाहर की तरफ ज़मीन पर टिका दें। साथ ही सीधा हाथ कंधे की सीध में आकाश की तरफ उठायें और ऊपर की ओर अधिक से अधिक खींचे। नीचे वाला हाथ नीचे की तरफ और ऊपर वाला हाथ ऊपर की तरफ खिंचा रहेगा। गर्दन को ऊपर की तरफ घुमाकर ऊपर वाले हाथ की ओर देखें। सांस की गति सामान्य रखते हुए इस आसन में यथाशक्ति रुके रहें। फिर सांस भरते हुए धीरे से वापस आ जाएं। इसी प्रकार दूसरी ओर बदलकर करें। दोनों ओर यह आसन तीन से चार बार कर लें।

सावधानियां- जितना आराम से कमर को आगे झुकाकर मोड़ सके उतना ही करें। जल्दबाजी और झटके से बचें। गर्दन दर्द, कमर दर्द, साईटिका दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस में इसका अभ्यास न करें। साथ ही माईग्रेन, हाईपर एसिडिटी व हाई ब्लड प्रेशर में भी इसका अभ्यास न करें।

लाभ- यह आसन कमर व गर्दन की मांशपेशियों को लचीला बनाकर उसकी ताकत को बढ़ाने वाला है। इसके अभ्यास से पैरों, घुटनों, हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों, हाथों, कन्धों व छाती की मांशपेशियां लचीली बनी रहती हैं। कूल्हे की हड्डी को मज़बूती देने वाला है त्रिकोणासन। पाचन तंत्र को बल मिलता है, कब्ज, गैस व डायबटीज़ को दूर करने वाला है। इसके निरंतर अभ्यास से शरीर पर चढ़ी हुई अनावश्यक चर्बी कम होने लगती है, जिससे मोटापा दूर होता है और शरीर सुडौल बना रहता है। यह शरीर की जकड़न-अकड़न को दूर कर पूरे शरीर में लचीलापन प्रदान करता है और शरीर को हल्का कर देता है। नर्वस सिस्टम को स्वस्थ कर यह आसन मन व मस्तिष्क को बल देने वाला है। बच्चों की लम्बाई को बढ़ाने में भी विशेष सहायक है।

url

Article Related

Title
पश्चिमोत्तानासन करते समय सावधानियां
पश्चिमोत्तानासन के फायदे अनिद्रा की समस्या दूर करने में
बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद है पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने के फायदे महिलाओं के लिए
नपुंसकता दूर करने में पश्चिमोत्तानासन के फायदे
पश्चिमोत्तानासन करने के लाभ हड्डियों को लचीला बनाने में
बकासन करने के लाभ से पाचन क्रिया बेहतर होती है
नियमित रूप से बकासन करने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है
बकासन के फायदे कूल्हे मजबूत होते हैं
बकासन करने के फायदे रीढ़ की हड्डी को टोन करने में
बालासन के फायदे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में
शरीर को लचीला बनाने में बकासन के फायदे
बकासन करने के फायदे
भुजंगासन करते समय सावधानियां
व्याघ्रासन करने का तरीका
उत्तानपादासन के फायदे
उत्तानपादासन करने का तरीका
धनुरासन करते समय सावधानियां
धनुरासन के फायदे
धनुरासन करने का तरीका
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का तरीका
पादहस्तासन करते समय सावधानियां
पादहस्तासन के फायदे
पादहस्तासन करने का तरीका
पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए
शीर्षासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
सेतुबंधासन के फायदे
सेतुबंधासन करने की विधि
सेतुबंधासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
मकरासन करते समय सावधानियां
मकरासन करने के फायदे पेट की बीमारियों को दूर करने में
हृदय रोगों के इलाज में मकरासन के फायदे
स्पॉन्डिलाइटिस के इलाज में मकरासन के लाभ
मकरासन के फायदे अस्थमा के इलाज में
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है मकरासन
मकरासन के फायदे
मकरासन करने का सही समय
मकरासन करने की विधि और तरीका
मकरासन करने का तरीका, फायदे और सावधानियां
निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
हनुमानासन करने के फायदे
शीर्षासन कितनी देर तक करें
सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
हनुमानासन के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां
शीर्षासन करने के फायदे लिवर को मजबूत बनाने में
शीर्षासन के फायदे पाचन सुधारने में
कंधों एवं भुजाओं को मजबूत बनाने में शीर्षासन करने के फायदे
शीर्षासन के लाभ सिर में खून का प्रवाह बढ़ाने में