जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन

आज के समय में लोगों में जिम का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर युवा चाहे वो लड़कियां हो या फिर लड़के हों हर किसी को जिम जाना है, बॉडी बनाना है। नियमित रूप से व्यायाम करना आपकी सबसे अच्छी आदतों में से एक हो सकती है। अगर आप भी जिम जाने के बारे में मन बना रहे है तो जिम के पहले दिन कौन कौन से नियमों का पालन करना जरुरी है उसके बारे में जरुर जान लें नहीं तो पहले दिन ही ज्यादा एक्सरसाइज कर लेने से आपको शारीरिक तकलीफ हो सकती है और हो सकता है चोट का भी सामना करना पड़े। इसलिए जिम के पहले दिन कुछ नियमों का पालन आपको इन परेशानियों से बचा सकता है।

कुछ भारी खाकर या एकदम खाली पेट ना जायें जिम करने

यह जिम करने का सबसे पहला और महत्वपूर्ण नियम है की कभी भी जिम करने से पहले कोई हैवी नाश्ता ना करें और ना ही एकदम खली पेट जिम करने जायें क्योकि दोनों ही सूरतों में आपको नुकसान पहुँच सकता है। यदि आप जिम से पहले भर पेट खा कर जिम करने जायेंगे तो आपको एक्सरसाइज करते समय उल्टी या घबराहट होने की समस्या हो सकती है, ठीक वैसे ही अगर आप बिलकुल खाली पेट एक्सरसाइज करेंगे तो आपको चक्कर और कमजोरी लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा जिम जाने के दो घंटे पहले कुछ हल्का नास्ता करें उसके बाद ही जिम जाकर एक्सरसाइज करें, ऐसा करने से आपको जिम में एक्सरसाइज करते समय कोई परेशानी नहीं होगी।

गर्मियों में मोटा होने के लिए खाएं चॉकलेट

चॉकलेट का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है, यह वजन बढ़ाने में मदद करती है। डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में वसा और कैलोरी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। यदि कोई व्यक्ति गर्मी में मोटा होना चाहता है तो उसे प्रतिदिन ऐसा डार्क चॉकलेट खाना चाहिए, जिसमें कम से कम 70 प्रतिशत कोको मौजूद हो।

एक्सरसाइज करने के लिए हमेशा ट्रेनर की मदद लें

अगर आप पहली बार जिम जा रहे है और आपको ठीक से एक्सरसाइज करने के बारे में जानकारी नहीं है तो हमेशा अपने ट्रेनर की ही मदद लें बिना ट्रेनर की मदद के अकेले एक्सरसाइज करने की कोशिश ना करें इससे आपको चोट लग सकती है या आपकी हड्डियों को नुकसान पहुँच सकता है।

गर्मी में मोटा होने के लिए खाएं ताजे फल

फलों में सभी प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन होते है जो वजन बढ़ाने में मदद करते है। गर्मियों के मौसम में आपको कई प्रकार के फल आसानी से मिल जायेंगें। गर्मी में मोटे होने के उपाय में आप आम, सेब, केला आदि फलों का सेवन करें। केला में पोटेशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। एक्सरसाइज के दौरान शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइट की कमी हो सकती है जो थकान और कम ऊर्जा दर्शाता है। फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है।

गर्मियों में मोटा होने के उपाय में खाएं पनीर

पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा होती है। यह स्वाद में तो अच्छा होता ही है इसके साथ ही यह प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। प्रोटीन को आप अपने खाने शामिल करने के लिए पनीर की सब्जी भी खा सकते हैं, जिससे आपको अतिरिक्त कैलोरी मिले। अगर आप गर्मियों में वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पनीर का सेवन जरुर करें।

पेट की चर्बी कम करने के लिए प्राणायाम में करें धनुरासन योग

धनुरासन योग बेली फैट को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। इस आसन को करने के लिए एक योगा मैट को जमीन पर बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने अपने दोनों हाथों शरीर के समान्तर रखें, अब अपने दोनों पैरों को पीछे की घुटनों के यहाँ से मोड़े।

अपने हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और दोनों पैरों को दोनों हाथों से पकड़ लें। इस आसन में कम से कम 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें। अंत में दोनों हाथों को खोल के अपनी प्रारंभिक स्थिति में आयें।

पेट कम करने के लिए प्राणायाम

पेट कम करने के लिए प्राणायाम बहुत ही फायदेमंद होते है, इनका नियमित अभ्यास करने से आप जल्दी ही पेट को कम करके अपना वजन घटा सकते है। यदि आप भी मोटापा से परेशान है और जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही इन प्राणायाम को करें।


प्राणायाम न केवल आपके वजन को कम कर सकते है बल्कि यह आपके आपके रक्तचाप, तनाव, चिंता, पेट की बीमारियों, अवसाद, मधुमेह और हृदय की समस्याओं को भी ठीक करता है।

सिर्द दर्द और माइग्रेन है तो करें प्राणायाम

 सिरदर्द कभी गर्मी लगने से हो जाता है कभी शर्दी लगने से हो जाता है और कभी गैस के कारन सिरदर्द होता है। यदि शर्दी के कारन से सिर  दर्द है तो कपालभाति प्राणायाम करे, अगर गैस के कारन आपको सिरदर्द है तो अनुलोम विलोंम प्राणायाम करे। ये प्राणायाम १५ मिनिट से ले के ३० मिनिट तक करना चाहिए।

 

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

 

प्राणायाम से दूर होते हैं ये रोग

 चरक ने वायु को मन का नियंता एवं प्रणेता माना है। आयुर्वेद अनुसार काया में उत्पन्न होने वाली वायु है उसके आयाम अर्थात निरोध करने को प्राणायाम कहते हैं। आओ जानते हैं कैसे करें प्राणायाम और कौन-सा रोग मिटेगा प्राणायाम से...

प्राणायाम के पांच फायदे जानना जरूरी

प्राणायाम की शुरुआत : प्राणायाम करते समय 3 क्रियाएं करते हैं- 1.पूरक, 2.कुंभक और 3.रेचक। इसे ही हठयोगी अभ्यांतर वृत्ति, स्तम्भ वृत्ति और बाह्य वृत्ति कहते हैं।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।