*ॐ (OM) उच्चारण के 11 शारीरिक लाभ -*

*ॐ*:- ओउम् तीन अक्षरों से बना है।
*अ उ म्*

*"अ"*का अर्थ है उत्पन्न होना..
*"उ"* का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास..
*"म्"*का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् "ब्रह्मलीन" हो जाना..

ॐ सम्पूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है।
ॐ का उच्चारण शारीरिक लाभ प्रदान करता है।

*जानिए कैसे??*

ॐ कैसे है स्वास्थ्यवर्द्धक और अपनाएं आरोग्य के लिए ॐ के उच्चारण का मार्ग...

● *उच्चारण की विधि*

प्रातः उठकर पवित्र होकर ओंकार ध्वनि का उच्चारण करें। ॐ का उच्चारण पद्मासन, अर्धपद्मासन, सुखासन, वज्रासन में बैठकर कर सकते हैं। इसका उच्चारण 5, 7, 10, 21 बार अपने समयानुसार कर सकते हैं। ॐ जोर से बोल सकते हैं, धीरे-धीरे बोल सकते हैं। ॐ जप माला से भी कर सकते हैं।

*01) ॐ और थायराॅयडः-*

ॐ का उच्चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है जो थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

*02) ॐ और घबराहटः-*

अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है तो ॐ के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं।

*03) ॐ और तनावः-*

यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, अर्थात तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है।

*04) ॐ और खून का प्रवाहः-*

यह हृदय और ख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।

*5) ॐ और पाचनः-*

ॐ के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज़ होती है।

*06) ॐ लाए स्फूर्तिः-*

इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।

*07) ॐ और थकान:-*

थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं।

*08) ॐ और नींदः-*

नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसको करने से निश्चिंत नींद आएगी।

*09) ॐ और फेफड़े:-*

कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है।

*10) ॐ और रीढ़ की हड्डी:-*

ॐ के पहले शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होती है। इन कंपन से रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है।

*11) ॐ दूर करे तनावः-*

ॐ का उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव-रहित हो जाता है।

*आशा है आप अब कुछ समय जरुर ॐ का उच्चारण करेंगे । साथ ही साथ इसे उन लोगों तक भी जरूर पहुंचायेगे जिनकी आपको फिक्र है।*

*हम आपके बेहतर जीवन व समृद्धि के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं*

*अपना ख्याल रखिये व खुश रहें।*

url