बालासन योग करने के लाभ मन शांत करने में
बालासन या चाइल्ड पोज़ से मस्तिष्क को शांति दी जा सकती है। बालासन योग को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे अपने सिर को झुकाते जाएं और जमीन पर सिर को रखें। अपने दोनों हाथों को सामने की ओर सीधे करके फर्श पर रखें। इस आसन में आप कम से कम 2 से 3 मिनिट रहने का प्रयास करें।
- Read more about बालासन योग करने के लाभ मन शांत करने में
- Log in to post comments
मन को शांत करने के योग में करें भुजंगासन
भुजंगासन योग से आप मानसिक तनाव को दूर करके मन को शांत कर सकते है। भुजंगासन योग को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं, जिसमें आपकी पीट ऊपर की ओर रहे। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।
- Read more about मन को शांत करने के योग में करें भुजंगासन
- Log in to post comments
जानुशीर्षासन योग के फायदे मन को शांत करने में
आप जानुशीर्षासन योग करके अपने मन को शांत कर सकते है। जानुशीर्षासन मुद्रा मस्तिष्क को शांत करने के अलावा हल्के अवसाद, चिंता, थकान, सिरदर्द, मासिक धर्म की परेशानी और अनिद्रा से राहत दिलाने में मदद करती है।
- Read more about जानुशीर्षासन योग के फायदे मन को शांत करने में
- Log in to post comments
मन की शांति के लिए करें उत्तानासन योग
मन की बेचैनी और व्याकुलता को दूर करने के लिए आप उत्तानासन योग को कर सकते है। उत्तानासन करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें और अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें। अब धीरे-धीरे सामने को ओर कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें फिर आसन से बाहर आयें।
- Read more about मन की शांति के लिए करें उत्तानासन योग
- Log in to post comments
मन को शांत करने के योग में करें ब्रिज पोज
ब्रिज पोज को सेतुबंध आसान के नाम से भी जाना जाता है। अशांत मन को शांत करने में ब्रिज पोज योग आपकी मदद कर सकता है। सेतुबंध आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के पीठ के बल यानि सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़े और दोनों पैरों पर वजन डालते हुए अपने कूल्हों को फर्श से ऊपर उठायें। अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे ले आयें और उंगली को उंगली में फंसा के दोनों को आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुए 20 बार साँस लें और आसन को छोड़े
- Read more about मन को शांत करने के योग में करें ब्रिज पोज
- Log in to post comments
मन को शांत करने के योग
कभी-कभी हमारे मन में भावनात्मक उथल पुथल होती है, जिसको शांत करना हमारे लिए बहुत आवश्यक होता है। आज हम आपको मन को शांत करने के योग के बारे में बताएंगे।
योग के माध्यम से आप आसानी से अपने मन को शांत करके सुकून पा सकते है। आज कल की व्यस्त लाइफस्टाइल में हमारे दिमाग में कई प्रकार की टेंसन चलती रहती है, जो तनाव देकर मन अशांत कर देती है।
योग करने के दौरान हमारे मस्तिष्क से कई प्रकार के हार्मोन को रिलीज करता है जो मन की बेचैनी और व्याकुलता को दूर करके आपके मन को शांत रखकर दिमाग को आराम देता है। आइये योग वशिष्ठ के अनुसार मन को शांत करने का उपाय को विस्तार से जानते है।
- Read more about मन को शांत करने के योग
- Log in to post comments
OSHO: Heart to Heart Talks
Osho speaks about his "OSHO Talks", the way he is talking and why. "...I don't think anybody has spoken really spontaneously the way I am speaking. And I was not aware that my spontaneity would have such a tremendous effect on people. I am not an orator; I have never been trained for oratory.
- Read more about OSHO: Heart to Heart Talks
- Log in to post comments
Lau - Model Film #1
Laura Contreras
- Read more about Lau - Model Film #1
- Log in to post comments
शुरुआती योगा अभ्यास दिन 14
यह शुरुआती योगा अभ्यास का दिन 14 है । यह सीरीज़ इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी व्यक्ति योगा को आराम से समझ पाए और योग का लाभ उठा सके । इस वीडियो में मैंने समझाया गया है * सुखासन * योगी सांस * बद्धकोणासन * गोमुख आसन * नाड़ी शुद्धि * कपालभाति * शवासन ========================== आप मुझसे इंस्टाग्राम पे कनेक्ट कर सकते हैं https://www.instagram.com/prakash.shristi/
- Read more about शुरुआती योगा अभ्यास दिन 14
- Log in to post comments
OSHO: My Concern is With People
OSHO: My Concern is with People Excerpts from an Interview with Mike Wolfe, KBND Radio, Bend, Oregon “…my basic concern is the individual.
- Read more about OSHO: My Concern is With People
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।