सिरदर्द ओर माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए प्राणायाम

 सिरदर्द कभी गर्मी लगने से हो जाता है कभी शर्दी लगने से हो जाता है और कभी गैस के कारन सिरदर्द होता है। यदि शर्दी के कारन से सिर  दर्द है तो कपालभाति प्राणायाम करे, अगर गैस के कारन आपको सिरदर्द है तो अनुलोम विलोंम प्राणायाम करे। ये प्राणायाम १५ मिनिट से ले के ३० मिनिट तक करना चाहिए।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम (ANULOM-VILOM PRANAYAM)

दमा से राहत दिलाए योग व प्राणायाम

दमा की यह कहावत अब पुरानी हो चुकी है कि दमा दम लेकर ही दूर होता है। दमा को श्वास रोग कहते हैं। दमा के रोगियों में सांस नली चौड़ी होने के बजाय सिकुड़ जाती है। सांस नली में पड़ी कार्बन डाई ऑक्साइड बाहर नहीं निकल पाती है और रोगी को बलपूर्वक एवं कठिनाई से उसे निकालने का प्रयास करना पड़ता है। परन्तु योग ने यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। दमे के रोगियों के लिए कुछ खास योगों में गोमुखासन और सूर्यभेदी प्राणायाम अत्यन्त लाभदायक है।
गोमुखासन

प्राणायाम के लाभ एवं महत्व

हमारे शरीर में जितनेही चेष्टाएँ होती है उन सभी का प्राण से प्रत्यक्ष सम्बन्ध है। प्रणायाम से इन्द्रियों एवं मन के दोष्  दूर होते है।

प्राणायाम से मिलने वाले समस्त सामान्य लाभ

  1. भस्त्रिका प्राणायाम: ष्श्वास को यथाषक्ति फेफड़ो में पूरा भरना एवं बाहर छोड़ना। यह प्राणायाम एक से पाँच मिनट तक किया जा सकता है। लाभ: सर्दी, जुकाम, श्वास रोग, नजला, साइनस, कमजोरी, सिरदर्द व स्नायु रोग दूर होते है। फेफड़े एवं हृदय स्वस्थ होता है।
  1. कपालभाति प्राणायाम: ष्श्वास को यथाषक्ति बाहर छोड़कर पूरा ध्यान श्वास को बाहर छोड़ने में होना चाहिए। भीतर श्वास जितना अपने आप जाता है उतना जाने देना चाहिए। श्वास जब बाहर छोड़ंेगे तो स्वाभाविक रूप से पेट अन्दर आयेगा। यह प्राणायाम यथाशक्ति पाँच मिनट तक प्रतिदिन खाली पेट करना चाहिए।

शरीर की हर बीमारी का नाश कर सकने में सक्षम प्राणायाम:

9 महीने तक नियम से सुबह शाम आधा घंटा प्राणायाम को परहेजों के साथ करने से निश्चित रूप से हर खतरनाक से खतरनाक बीमारी में भी आराम मिलते देखा गया है !
प्राण स्वस्थ हो तो शरीर को कोई भी बीमारी छू नहीं सकती है !
सिर्फ एक मणिपूरक चक्र के ही जागने भर से शरीर के सभी रोगों का नाश होने लगता है जबकि भारतीय हिन्दू धर्म ग्रन्थों में बहुत से ऐसे अद्भुत योग, आसन व प्राणायाम का वर्णन है जो एक साथ कई चक्रों को जगाते हैं जिनसे पूरा शरीर ही एकदम स्वस्थ और दिव्य होने लगता है। सिर्फ योग, आसन व प्राणायाम कैसे, किसी भी मानव शरीर का बिना किसी मेकअप के, सही में कायाकल्प कर देते हैं !

महिलाओं के पेट कम करने की एक्सरसाइज साइड प्लैंक

यह साइड प्लैंक तिरछेपन पर जोर देता है जो रीढ़ की हड्डी में स्थिरता, ऊपरी-शरीर और कोर ताकत में सुधार करता है। महिलाओं के फ्लैट पेट के लिए साइड प्लैंक एक्सरसाइज बहुत अच्छा है। इस व्यायाम को करने से पूरे शरीर में संतुलन भी बढ़ता है। और स्वस्थ शरीर की नींव के लिए एक मजबूत कोर की आवश्यकता होती है। इस व्यायाम को करने से पूरे शरीर में संतुलन भी बढ़ता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर दाएं ओर करवट लेकर लेट जाएं। दायं पैर पर बाएं पैर को रखें। अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ कर फर्श पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा कर लें। अब दाएं हाथ पर जोर डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठायें। यह एक्सरसाइज

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम

पुरुषों और महिलाओं की मांसपेशियां अधिक अलग नहीं होती हैं, लेकिन पैल्विक एरिया और लंबी कमर महिलाओं को अलग बनती हैं। एक फ्लैट पेट प्राप्त करने के लिए एक स्वच्छ आहार और नियमित व्यायाम दिनचर्या की आवश्यकता होती है। नीचे महिलाओं के लिए पेट कम करने की एक्सरसाइज को करने का तरीका और उसके फायदे दिए जा रहें हैं।

बाहरी उदर संबंधी विकार (External abdominal oblique)
आंतरिक उदर संबंधी विकार (Internal abdominal oblique)
ट्रांसवर्स एब्डोमिनिस (Transverses abdominis)
रेक्टस एब्डोमिनिस (Rectus abdominis)
 

पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज सिट-अप

सिट-अप एक्सरसाइज हमारी पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलने में सहायता करती हैं। गैस को बनाने से रोकने के लिए सिट-अप्स एक्सरसाइज अच्छी होती हैं। इसके अलावा यह मल को अधिक कुशलता से बाहर करने में भी योगदान देती है। यह एक क्रंच एक्सरसाइज के समान है, लेकिन सिट-अप में गति और स्थिति और अतिरिक्त मांसपेशियों की एक पूरी श्रृंखला होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब पैरों को स्थाई रखे हुए सीधे बैठे और फिर से लेट जाएं। इस सिट-अप एक्सरसाइज को 10-12 रेप्स में 2 सेट करना चाहिए।

मजबूत पाचन तंत्र के लिए क्रंच एक्सरसाइज

क्रंच एक्सरसाइज एक एब वर्कआउट है जो पेट की मांसपेशियों को सही ढंग से कार्य करने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। सामान्य क्रंच एक्सरसाइज के अलावा आप इसके अन्य रूप जैसे – वर्टिकल लेग क्रंच (vertical leg crunch), लॉन्ग आर्म क्रंच (long arm crunch) और रिवर्स क्रंच (reverse crunch) आदि विभिन्न रूपों को भी आजमा सकते हैं। क्रंच एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर सीधे ले जाएं। अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर फर्श पर रख लें और हाथों को सिर के पीछे रखें लें। अब अपने सिर और कन्धों को फर्श से ऊपर उठायें और फिर से नीचे रखें। आप इस क्रंच एक्सरसाइज को बार

पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज है तेज चलना

तेज चलना भी एक एक्सरसाइज जो कि हमारे शरीर के लिए अनेक प्रकार से लाभदायक है। तेज चलना सबसे सरल व्यायाम माना जाता है जिसे प्रत्येक व्यक्ति आसानी से कर सकता है। रोजाना लगभग 30 से 40 मिनट तक तेज चलना आपको पाचन संबंधी समस्याओं से और अन्य शारीरिक बीमारियों से दूर रखता है। यह आंतों की सिकुड़न को उत्तेजित करता है, और बड़ी आंत के माध्यम से मल को निकने में मदद करता है।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।