15 साल की उम्र में वजन को नियंत्रित रखने के लिए आहार
15 साल की उम्र में भी आजकल बच्चे अपने वजन को लेकर काफी चिंतित होते हैं। वैसे भी, इस उम्र में गलत खानपान से बच्चों का वजन तेजी से बढ़ता है, अगर इसे अभी से कंट्रोल न किया जाए, तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अपने 15 साल के बच्चे को ऐसा क्या खाने के लिए देना है, जो उसके लिए हेल्दी हो और वेट भी मेनटेन रहे, इस बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
लंच में- दोपहर के भोजन में कम वसा वाले दही के साथ टमाटर की टर्की सैंडविच साथ में सलाद के रूप में गाजर की लंबी-लंबी स्टिक्स दे सकते हैं।
बॉडी बनाने के लिए अपनी आहार शैली पर ध्यान दें
स्वस्थ शरीर और मांशपेशियों के विकास के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी होता हैं। इसके लिए आप प्रोटीन युक्त भोजन को करें। घर पर बॉडी बनाने केलिए आप अनाज, फल, सब्ज़ियां, मुर्गी, अंडे, मछली, नट्स, दूध, मख्खन और प्रोटीन शेक पियें।
बिना जिम के घर पर बॉडी कैसे बनाये (Bina Gym Ke Body Kaise Banaye) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।
- Read more about बॉडी बनाने के लिए अपनी आहार शैली पर ध्यान दें
- Log in to post comments
प्रसव के बाद करे अनुलोम विलोम प्राणायाम
अनुलोम विलोम प्राणायाम रक्त परिसंचरण में सुधार के लिए और उत्कृष्ट साँस लेने बहुत ही अच्छा प्राणायाम हैं। यह प्रसव के बाद करने के लिए अच्छा योग आसन है। यह प्राणायाम दिल की रुकावटों (heart blockages) को दूर करता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को भी स्वाभाविक रूप से दूर करता है।
- Read more about प्रसव के बाद करे अनुलोम विलोम प्राणायाम
- Log in to post comments
कपालभाति प्राणायाम फॉर हेल्थी लिवर
कपालभाति प्राणायाम एक साँस लेने का व्यायाम है जो लीवर में होने वाले रोगों जैसे- लिवर सिरोसिस, पीलिया, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक होता है। कपालभाति प्राणायाम योग जो लीवर को उत्तेजित करता है और विभिन्न प्रकार की लीवर की समस्याओं को प्रभावी ढंग से ठीक करता है।
- Read more about कपालभाति प्राणायाम फॉर हेल्थी लिवर
- Log in to post comments
नाड़ी शोधन प्राणायाम करने के फायदे और विधि
नाड़ी शोधन प्राणायाम: अन्य प्राणायाम की तरह नाड़ी शोधन भी एक बेहद सरल प्राणायाम है। मनुष्य की नाड़ी उसके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला एक चैनल है जो कभी-कभी कई कारणों से ब्लॉक हो जाता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम सांस लेने और छोड़ने की एक तकनीक (breathing technique) है जो बंद एनर्जी चैनल को खोलने में मदद करती है और दिमाग को शांत रखती है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे नाड़ी शोधन प्राणायाम क्या होता है, नाड़ी शोधन प्राणायाम की विधि और नाड़ी शोधन प्राणायाम के फायदे के बारे में।
- Read more about नाड़ी शोधन प्राणायाम करने के फायदे और विधि
- Log in to post comments
योग से शरीर के आठ ग्लैंड करते हैं सुचारू रूप से काम
नियमित योग करने से न केवल आप बीमारियों से दूर रहते हैं बल्कि शरीर के तमाम ग्लैंड भी सुचारू रूप से काम करते हैं। शरीर में ग्लैंड अहम भूमिका निभाते हैं, वो कुछ ऐसा बनाते हैं या कुछ रिलीज करते हैं जिस कारण शरीर सुचारू रूप से काम करता है। शरीर में कई प्रकार के ग्लैंड होते हैं जो मुख्य रूप से दो प्रकार एंडोसिरिन व एक्सोसिरिन के अंतर्गत आते हैं। एंडोसिरिन ग्लैंड हार्मोन बनाने के साथ रिलीज करते हैं जो हमारी रक्त कोशिकाओं से होते हुए शरीर में जाते हैं। यही हमारे विकास के साथ मेटॉबॉलिज्म, मूड, यहां तक कि रिप्रोडक्शन में मदद करते हैं।
पैंक्रियास के लिए योग हलासन
हलासन एक और बेहतरीन योग आसन है जो थकान और तनाव को कम करने में मदद करता है। पैंक्रियास के लिए हलासन योग बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा, यह पाचन में भी सुधार करता है और भूख को नियंत्रित करता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट बिछा के सीधे हाथ पैर कर के लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को कमर के यहाँ से मुड़े और उनकों ऊपर करें। अपने दोनों हाथों को सीधा जमीन पर ही रखें रहने दें। अब दोनों पैरों को धीरे-धीरे अपने सिर के पीछे की ओर जमीन से लगाने की कोशिश करें। एक मिनट के लिए इस स्थिति में रहें, फिर साँस छोड़ें और अपने पैरों को नीचे लाएं।
- Read more about पैंक्रियास के लिए योग हलासन
- Log in to post comments
पैंक्रियास के लिए योग गोमुखासन
पैंक्रियास के लिए योग गोमुखासन बहुत ही लाभदायक माना जाता है यह मूत्राशय को सक्रिय करता है, गुर्दे की कार्यप्रणाली में सुधार करता है और मधुमेह को भी नियंत्रित करता है। गोमुखासन विश्राम को प्रेरित करने के लिए उत्कृष्ट आसन है। यह आसन न केवल छाती के क्षेत्र को खोलता है बल्कि पीठ दर्द, थकावट, तनाव और चिंता को कम करता है। इस आसन को करने के लिए आप आप सबसे एक योगा मैट बिछा के सुखासन में बैठ जाएं। अपने दाएं पैर को खिंच के अपने शरीर के पास लाएं फिर अपने बाएं पैर को भी खिंच के दाएं पैर की जांघ के ऊपर से अपने पास लाएं। अब अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर से पीठ पर ले जाएं और बाएं हाथ को कोहनी के यह से मोड़े
- Read more about पैंक्रियास के लिए योग गोमुखासन
- Log in to post comments
पैंक्रियास के लिए योग
पैंक्रियास या अग्नाशय को सक्रिय करने के लिए कुछ योग आसन निम्न हैं।
- Read more about पैंक्रियास के लिए योग
- Log in to post comments
पादहस्तासन योग करने करते समय यह सावधानी रखें
पादहस्तासन योग एक मध्यम स्तर का योग है इसे थोड़े अभ्यास के साथ अच्छी तरह से किया जा सकता है। पादहस्तासन योग करने के लिए आप निम्न बातों को अपने ध्यान में रखें-
- यदि आप सायटिका की समस्या से परेशान हैं तो आप इस आसन को ना करें।
- अगर आप पीठ के दर्द से परेशान हैं तो आप इस आसन को ना करें।
- अगर आपकी जांघों में दर्द या हैमस्ट्रिंग में समस्या हैं तो आपको इस योग को करने से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं इस आसन को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
- Read more about पादहस्तासन योग करने करते समय यह सावधानी रखें
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।