फिजिकल स्टेमिना बढ़ाने के लिए योग नवासना

नवासना योग को नौसकाना के रूप में भी जाना जाता है। यह योग आसन आपके स्टेमिना को बढ़ाने में आपकी मदद करता है। नवासना योग आसन से जांघों और पेट को लक्षित करने के लिए बहुत अधिक धैर्य और सहनशक्ति की आवश्यकता होती है। यह आसन वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा है और एक बेहतरीन स्टैमिना बूस्टर भी है।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए करें सेतुबंध आसन

स्टेमिना को बढ़ाने के लिए सेतुबंध योग आसन बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसके साथ यह आसन पाचन और गले की खराश जैसी स्थितियों से राहत प्रदान करने में भी मदद करता है।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।