शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योग अनुलोम विलोम प्राणायाम
Anand
अगर आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना चाहते हैं तो अनुलोम विलोम प्राणायाम को करें। यह योग आसान शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी को दूर करने में मदद करता हैं। इसे करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और फेफड़े भी स्वस्थ रहते हैं।
अनुलोम विलोम प्राणायाम को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को जमीन पर बिछा कर सुखासन या वज्रासन में बैठ जाएं। अब अपने दाहिने हाथ को ऊपर उठायें और अंगूठे से दाहिने नाके नथुने को बंद करके बाएं नथुने से लम्बी साँस लें अब अपने दाहिने हाथ की अनामिका से बाएं नथुने को बंद करके दाहिने नथुने से साँस को बाहर छोड़े। इस स्थिति में आपका बायां हाथ घुटने पर रहेगा।
- Log in to post comments