यदि आप एक स्टैंडर्ड वॉल प्रेस एक्सरसाइज के कई सेट को आसानी से कर सकते है तब आपको वन आर्म वॉल पुशअप पर विचार करना चाहिए। यह क्लोज स्टांस वाल पुश अप से ज्यादा कठिन होता है। यह व्यायाम एक समय में आपके शरीर के एक तरफ काम करता है। यह ताकत के असंतुलन को भी दूर करने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें कि इस एक्सरसाइज का केवल तभी प्रयास किया जाना चाहिए जब आप आसानी से अपने शरीर के वजन को उठा सकें।

वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक दीवार के सामने दो फुट की दूरी पर खड़े हो जाएं।
इसके बाद अपने एक हाथ को दीवार पर सीना के बीच सीधे रखें।
फिर दूसरे हाथ को पीठ पर ले जाकर रख लें।
अपने दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ें और सिर को दीवार के पास लायें।
अब दोनों हाथों को कोहनी से सीधा करे और सिर को दीवार से दूर ले जाएं।
अब आप अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जायेंगे। इस क्रिया को बार बार दोहराएँ।
वॉल प्रेस एक्सरसाइज अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए।
 

Image