भोजन
हरी मिर्च खाने के चमत्कार
मिर्च कैप्सिकम वंश के एक पादप का फल है, तथा यह सोलेनेसी (Solanaceae) कुल का एक सदस्य है। वनस्पति विज्ञान मे इस पौधे को एक बेरी की झाड़ी समझा जाता है। स्वाद, तीखापन और गूदे की मात्रा, के अनुसार इनका उपयोग एक सब्जी (शिमला मिर्च) या एक मसाले (लाल मिर्च) के रूप में किया जाता है। मिर्च प्राप्त करने के लिए इसकी खेती की जाती है।
- Read more about हरी मिर्च खाने के चमत्कार
- Log in to post comments
शरीर की ताकत बढ़ाने पौष्टिक आहार
यदि आप हमेशा थका हुआ, सुस्त और ताकत में कमी का अनुभव कर रहे हैं तो आपको अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा उचित और संतुलित आहार शरीर की ताकत बढ़ाने का सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका भी होता है। आपके शरीर को एक्टिव बने रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। आपके शरीर को ऊर्जा आपके द्वारा उपभोग किये जाने वाले आहारों के माध्यम से ही प्राप्त होती है। इसलिए अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर करने और शरीर की सहनशक्ति बढ़ाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। सभी प्रकार का संतुलित भोज
- Read more about शरीर की ताकत बढ़ाने पौष्टिक आहार
- Log in to post comments
शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के उपाय मैग्नीशियम युक्त आहार
मैग्नीशियम की कमी शरीर की ताकत और सहनशक्ति को कम कर सकती है। मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो ऊर्जा के लिए आवश्यक है। मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों का उचित मात्रा में सेवन करना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे ऐंठन, सिरदर्द और चिंता आदि से छुटकारा दिला सकता है। यदि आपको ऊर्जा में कमी का अनुभव हो तो आप मैग्नीशियम आधारित खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। दैनिक आधार पर पुरुषों को लगभग 350 मिलीग्राम और महिलाओं को 300 मिलीग्राम मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है।
गर्मियों में मोटा होने के लिए खाएं चॉकलेट
चॉकलेट का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है, यह वजन बढ़ाने में मदद करती है। डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में वसा और कैलोरी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। यदि कोई व्यक्ति गर्मी में मोटा होना चाहता है तो उसे प्रतिदिन ऐसा डार्क चॉकलेट खाना चाहिए, जिसमें कम से कम 70 प्रतिशत कोको मौजूद हो।
- Read more about गर्मियों में मोटा होने के लिए खाएं चॉकलेट
- Log in to post comments
गर्मी में मोटा होने के लिए खाएं ताजे फल
फलों में सभी प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन होते है जो वजन बढ़ाने में मदद करते है। गर्मियों के मौसम में आपको कई प्रकार के फल आसानी से मिल जायेंगें। गर्मी में मोटे होने के उपाय में आप आम, सेब, केला आदि फलों का सेवन करें। केला में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। एक्सरसाइज के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है जो थकान और कम ऊर्जा दर्शाता है। फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है।
- Read more about गर्मी में मोटा होने के लिए खाएं ताजे फल
- Log in to post comments
गर्मियों में मोटा होने के उपाय में खाएं पनीर
पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा होती है। यह स्वाद में तो अच्छा होता ही है इसके साथ ही यह प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। प्रोटीन को आप अपने खाने शामिल करने के लिए पनीर की सब्जी भी खा सकते हैं, जिससे आपको अतिरिक्त कैलोरी मिले। अगर आप गर्मियों में वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पनीर का सेवन जरुर करें।
- Read more about गर्मियों में मोटा होने के उपाय में खाएं पनीर
- Log in to post comments
भोजन के तुरंत बाद वज्रासन करने के फायदे
यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद वज्रासन योग को करते है तो इससे आपको निम्न लाभ होते है।
- Read more about भोजन के तुरंत बाद वज्रासन करने के फायदे
- Log in to post comments
क्या गर्भावस्था में गुड़ खाना सुरक्षित है?
गर्भावस्था में थोड़ी मात्रा में गुड़ खा सकते हैं, अधिक गुड़ खाने से समस्या हो सकती है। गुड़ में कैल्शियम और आयरन होता है जो गर्भवती के लिए जरूरी तत्व हैं लेकिन गुड़ की तासीर गर्म होती हैं। गुड़ के अधिक सेवन से प्रेगनेंसी में लूज मोशन
की समस्या हो सकती है। साथ ही गुड़ का नियमित सेवन गर्भावस्था डायबिटीज़ यानि गेस्टेशनल डायबिटिज़ का खतरा पैदा कर सकता है। गुड़ खाने से शरीर में खारिश और फुंसियाँ निकलने का भी डर रहता है इसलिए थोड़ा बहुत खा सकते हैं, अधिक नहीं।
- Read more about क्या गर्भावस्था में गुड़ खाना सुरक्षित है?
- Log in to post comments
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए खाएं पनीर
जल्दी वेट गेन करने में पनीर (Cheese) या चीज आपकी मदद कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी और फैट होता है। अगर पनीर को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे पर्याप्त प्रोटीन शरीर को मिल जाता है। पनीर तो वैसे भी बहुत स्वादिष्ट होता है। इससे भोजन और सब्जियों के रूप में खाने से आप अपने शरीर की कैलोरी (calorie) बढ़ा सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है और इसे खाने से वजन आसानी से बढ़ सकता है।
- Read more about जल्दी वजन बढ़ाने के लिए खाएं पनीर
- Log in to post comments
तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं लाल मांस
अगर आप जल्दी से अपनी मांसपेशियों का विकास करना चाहते है तो रेड मीट का प्रतिदिन सेवन करें, इससे सिर्फ मांसपेशियां ही नहीं बनती हैं बल्कि वजन भी बहुत आसानी से बढ़ जाता है। रेड मीट में ल्यूसिन (leucine), क्रिएटिन (creatine) एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाये जाते हैं जो मांसपेशियों में वृद्धि के साथ ही शरीर का वजन भी बढ़ाने में मदद करते हैं। रेड मीट में प्रोटीन और फैट भी पाया जाता है। लेकिन याद रखें कि रेड मीट का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
- Read more about तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं लाल मांस
- Log in to post comments