बॉडी में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए योग कपालभाति प्राणायाम
Anand
कपालभाति योग एक साँस लेने की प्रकिया है जो हमारे श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता हैं। कपालभाति प्राणायाम को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को जमीन पर बिछाकर पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखे और ध्यान की मुद्रा में बैठे।
साँस अन्दर को ओर ले अब साँस को बाहर छोड़ते हुए पेट को अन्दर की ओर इस प्रकार खींचे की पेट और पीठ आपस में मिल जाएं। फिर साँस को अन्दर ले ओर पेट को ढीला करें। यह क्रिया फिर से दोहराहएं। कपालभाति प्राणायाम को पांच मिनट तक लगातार दोहराएं।
- Log in to post comments