Skip to main content

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए कौन से योग आसन करने चाहिए?

आज कल आपने देखा ही होगा की सभी अपने चेहरे
को लेकर बहुत परेशान होते है। खास कर महिलाएं अपना चेहरा अच्छा दिखाने के लिए कितना कुछ करती हैं। जैसे की कुछ महिलाएं हल्दी का पेस्ट चेहरे पर लगा कर अपने चेहरे को स्वस्छ रखती है। तो कोई फेशियल क्रीम लगा कर स्वस्छ रखती है। परंतु उपायों की ओर जाने से पहले हमें त्वचा की समस्याओं के बारे में जानना होगा। जैसे झुर्रियां और काले धब्बे आदि के कारण। आपके त्वचा और चेहरे में प्राकृतिक निखार को सही रखने के लिए फेस योग बहुत जरूरी है। चेहरे के योग करने से फेस में रक्त संचार बेहतर होता है और इससे आपके चेहरे की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और उनमें कसाव भी आता है। साथ ही चेहरा खिला-खिला रहता है और त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर भी कम हो जाते हैं।

फेस योगा – घर पर करने के लिए 5 व्यायाम

फेस योगा करने से बहुत सारे लाभ मिलते है जैसे चेहरे में रक्त संचार बेहतर होता है, त्वचा की चमक बढ़ती है और उनमें कसाव भी आता है। नीचे 5 फेस योग की सूची दी गई है जिसके बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे जो आपके चेहरे की चमक को बरक़रार रखने मै मदद करेंगे।

  1. सिम्हा मुद्रा
  2. जीभ बाधा
  3. जालंधर बंध (चिन लॉक)
  4. फिश फेस
  5. माउथवॉश तकनीक