Skip to main content

ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए करें भुजंगासन योग

भुजंगासन योग आपके फेफड़ों को खोलता है जिसकी वजह से साँस लेने पर ऑक्सीजन अधिक मात्रा में आपके शरीर में जाती है। इस लिए इस योग को करके   ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है। भुजंगासन योग को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं जिसमे आपकी पीट ऊपर की ओर रहे।

अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।