Skip to main content

उष्ट्रासन करने के 5 आसान स्टेप, शरीर के 3 हिस्से बनते हैं मजबूत

उष्ट्रासन योगा (Ustrasana Yoga) आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करने के लिए काफी फायदेमंद है. यह संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला उष्ट्र यानी ऊंट और दूसरा आसन यानी मुद्रा. इसलिए इस योगासन को अंग्रेजी में Camel Pose भी कहा जाता है. उष्ट्रासन के अभ्यास से शरीर लचीला बनता है और शरीर का चौथा मुख्य चक्र अनाहत खुलता है. इस चक्र को हृदय चक्र भी कहते हैं. इस आध्यात्मिक चक्र के सक्रिय होने से व्यक्ति की ऊर्जा, चेतना व भावनाओं का विस्तार होता है. उष्ट्रासन से शरीर के तीन हिस्से काफी मजबूत हो जाते हैं, जिनके बारे में नीचे उष्ट्रासन के फायदों में जिक्र किया गया है. आइए इस आर्टिकल में उष्ट्रासन योग करने के आसान स्टेप्स और उसके फायदों के बारे में जानते हैं.